Skip to main content

केरल: बाढ़ में फंसे लोगों और उनके परिजनों के लिए जरूरी खबर, कोच्चि से शुरू हुई हवाई सेवा

तिरुवनंतपुरम: कोच्चि स्थित नौसेना के हवाईअड्डे से व्यावसायिक विमानों का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया. सोमवार सुबह एयर इंडिया का पहला विमान बेंगलूरू से यहां पहुंचा. भारी बारिश और बाढ़ के चलते कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर परिचालन 26 अगस्त तक बंद है ऐसे में नौसेना के हवाईअड्डे से छोटे विमानों का संचालन किया जा रहा है. सोमवार सुबह बेंगलूरू से एयर इंडिया का पहला विमान यहां आया और साढ़े आठ बजे लौट गया. राज्य की राजधानी और एर्नाकुलम के बीच रेल सेवाएं भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं.

एर्नाकुलम तथा तिरुवनंतपुरम और अलापुजा तथा कोट्टयम के बीच चल रही रेलगाड़ियां बाढ़ प्रभावित लोगों से खचाखच भरी हैं. भारी बारिश के कारण आठ अगस्त के बाद से राज्य में 210 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 7.14 लाख लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का नया क्षेत्र बना है. हालांकि इसका केरल पर कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा.

राज्य में अगले पांच दिन में बारिश में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि राज्य सरकार अब पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करेगी. दक्षिण पश्चिमी मानसून (एक जून से 19 अगस्त) के दौरान केरल में बहुत अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार केरल में 2346.6 मिमी बरसात हुई है जबकि सामान्य आंकड़ा 1649.5 मिमी है.

केरल में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 210 हुई
केरल पर कहर बरपाने वाली मॉनसूनी बारिश से जुड़ी घटनाओं में आज 13 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में पिछले 10 दिनों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 210 हो गई. वहीं, पड़ोसी कर्नाटक और तमिलनाडु भी बाढ़ की चपेट में हैं. कर्नाटक के कोडागू जिले में आज तक 3500 से अधिक लोगों को बचाया गया है. वहां बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में पिछले कुछ दिनों में छह लोगों की मौत हुई है. उधर, तमिलनाडु में कावेरी समेत बड़ी नदियां उफान पर हैं. नदी तटों से लगे निचले इलाके जलमग्न हैं.

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के कहर का सामना कर रहे केरल में मूसलाधार बारिश की वजह से विस्थापित लोगों की संख्या मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 7.24 लाख बताई. उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रभावित लोगों को बचा लिया गया है और अब सरकार का ध्यान उनके पुनर्वास पर होगा. राज्य में 29 मई को मॉनसून के आगमन के बाद से कुल मिलाकर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक तकरीबन 400 लोगों की मौत हुई है. इससे राज्य के पर्यटन उद्योग को काफी झटका लगा है. बाढ़ में हजारों एकड़ जमीन पर खड़ी फसल तबाह हो गई है और आधारभूत संरचना को भारी क्षति पहुंची है.

राज्य में ऊंचाई वाले इडुक्की, मलप्पुरम, त्रिशूर और एर्नाकुलम जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं. इसकी वजह से मुल्लापेरियार बांध और इडुक्की जलाशयों को खोला गया है, इसलिये अन्य जलाशय भी बाढ़ का अनुप्रवाह पैदा कर रहे हैं. केरल के ज्यादातर हिस्सों को आज बारिश से राहत मिली. वहां पिछले तकरीबन दो हफ्ते से वस्तुत: लगातार बारिश हो रही थी. कई जिलों से रेड अलर्ट को हटा लिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...