Skip to main content

Posts

Showing posts with the label casting couch

'उसने मेरे कान पर Kiss किया और बोला I love you baby... '

नई दिल्‍ली:  कास्टिंग काउच, बॉलीवुड का एक ऐसा काला सच है, जिस पर अक्‍सर बड़े सितारे बोलने से बचते हैं. यूं तो ऐसी घटनाएं अक्‍सर सामने आती हैं लेकिन अक्‍सर एक्‍टर्स कास्टिंग काउच सुनने की बात तो करते हैं लेकिन इससे जुड़ी किसी बात का खुलासा नहीं करते. लेकिन बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने हाल ही में बॉलीवुड में कास्टिंग काउच  होने की बात पर बेबाकी से अपनी बात रखी है. स्‍वरा ने बताया कि कैसे एक प्रोड्यूसर के असिस्‍टेंट ने उन्‍हें Kiss करने की कोशिश की और कैसे वह मुंबई जाते समय इस बात के लिए तैयार थीं कि कास्टिंग काउच होगा तो वह उसका कैसे सामना करेंगी. हाल ही में  स्‍वरा  ने एक अखबार के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया और वहां कास्टिंग काउच के सवाल पर अपनी बात रखी. स्‍वरा भास्‍कर ने कास्टिंग काउच पर बोलते हुए कहा, 'मैं जब मुंबई गई थी तो मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार थी कि कोई आएगा और मुझसे ऐसे फेवर की बात करेगा तो मैं उसे क्‍या-क्‍या सुनाउंगी. मैंने तो फेमेनिज्‍म पर हिंदी और इंग्लिश में अलग-अलग स्‍पीच भी तैयार कर रखी थी. लेकिन एक-डेढ़ साल तक मुझसे किसी ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं. फिर मुझे लगा ...