Skip to main content

'उसने मेरे कान पर Kiss किया और बोला I love you baby... '

नई दिल्‍ली: कास्टिंग काउच, बॉलीवुड का एक ऐसा काला सच है, जिस पर अक्‍सर बड़े सितारे बोलने से बचते हैं. यूं तो ऐसी घटनाएं अक्‍सर सामने आती हैं लेकिन अक्‍सर एक्‍टर्स कास्टिंग काउच सुनने की बात तो करते हैं लेकिन इससे जुड़ी किसी बात का खुलासा नहीं करते. लेकिन बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने हाल ही में बॉलीवुड में कास्टिंग काउच  होने की बात पर बेबाकी से अपनी बात रखी है. स्‍वरा ने बताया कि कैसे एक प्रोड्यूसर के असिस्‍टेंट ने उन्‍हें Kiss करने की कोशिश की और कैसे वह मुंबई जाते समय इस बात के लिए तैयार थीं कि कास्टिंग काउच होगा तो वह उसका कैसे सामना करेंगी.

हाल ही में स्‍वरा ने एक अखबार के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया और वहां कास्टिंग काउच के सवाल पर अपनी बात रखी. स्‍वरा भास्‍कर ने कास्टिंग काउच पर बोलते हुए कहा, 'मैं जब मुंबई गई थी तो मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार थी कि कोई आएगा और मुझसे ऐसे फेवर की बात करेगा तो मैं उसे क्‍या-क्‍या सुनाउंगी. मैंने तो फेमेनिज्‍म पर हिंदी और इंग्लिश में अलग-अलग स्‍पीच भी तैयार कर रखी थी. लेकिन एक-डेढ़ साल तक मुझसे किसी ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं. फिर मुझे लगा कि लोग सीधा नहीं बोलते बल्कि कुछ हिंट्स देते हैं, जो मैं समझ ही नहीं पा रही थी.'

स्‍वरा ने आगे बताया, 'एक दिन मैं एक दफ्तर में थी और एक प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि आपमें बहुत कुछ है, आप क्‍या-क्‍या कर सकती हैं रोल के लिए. तो मैं उसे बताने लगी कि सर मैं सोशलॉजी की स्‍टूडेंट हूं, सर मुझे बंगाली आती है, मैं पंजाबी भी बोल सकती हूं. इस बीच वह बार-बार पूछता रहा कि आप और क्‍या कर सकती हैं रोल के लिए. आखिर में मुझे समझ में आया और मैंने कहा कि अगर आप पूछ रहे हैं कि क्‍या मैं इस रोल के लिए सैक्‍स कर सकती हूं या नहीं तो वो मैं नहीं कर सकती.'

swara bhaskar

अपने साथ हुई एक घटना बताते हुए स्‍वरा ने कहा, 'एक बार मैं एक व्‍यक्ति के पास गई जो खुद को एक बड़े प्रोड्यूसर का असिस्‍टेंट बताता था. उसने कहा कि वह मुझे रोल दे सकता है, तभी मैं अपनी नानी को मैसेज कर रही थी कि इतनी देर में उसने मेरे कान पर आकर Kiss करने की कोशिश की और बोला 'आई लव यू बेबी..' मैं हटी तो उसके मुंह में मेरे बाल आ गए. अगर आप ऐसी घटनाओं को कास्टिंग काउच में गिनते हैं तो ये मेरे साथ हुआ है.'

स्‍वरा भास्‍कर हाल ही में फिल्‍म 'वीरे दे वेडिंग' में नजर आई थीं. इस फिल्‍म में उनके साथ सोनम कपूर, करीना कपूर और शिखा तल्‍सानिया नजर आई थीं.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...