Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Shivsena

शिवसेना ने सामना में उठाया राम मंदिर का मुद्दा, लिखा- 'काम की नहीं है हिंदुत्ववादी सरकार'

नई दिल्ली :  देश में इन दिनों राम मंदिर निर्माण को लेकर विवाद तेजी पर है. 2019 लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस, बीजेपी से राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यायदेश लाने की मांग कर रही है. वहीं, शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में इसी मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है. सामना ने अपने सम्पादकीय में लिखा, 'हिंदुत्ववादी सरकार के सत्ता में आने के बाद भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा है तो यह सरकार किस काम की है? ऐसा सवाल उठाते हुए शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब इस मुद्दे पर शिवसेना सक्रिय हुई है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को राम मंदिर के लिए आंदोलन करने की जरूरत महसूस होने लगी है. शिवसेना के कारण चर्चा में आया मुद्दा-ठाकरे राम मंदिर के लिए आंदोलन की जरूरत है तो तुम्हारे आशीर्वाद से सत्ता में आई सरकार को तुम नीचे क्यों नहीं खींचते हो? ऐसा सीधा और सटीक सवाल शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया है. उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मंत्री, सांसद, विधायक, नेता और जिला पदाधिकारियों की शुक्रवार को शिवसेना भवन में बैठक बुलाई थी. डेढ़ घंटे चली इस बैठक में उद्धव ठाकरे ने विभिन्न विषयों पर उनका म...

वायपेयी के अस्थि विसर्जन का राजनीतिकरण करके BJP ने छोटा किया उनका कद : शिवसेना

मुंबई:  शिवसेना ने बीजेपी पर दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को विसर्जित करने के कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने का सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि अपनेपन का जो तमाशा किया गया, उसने महान नेता के निधन के बाद उनके कद को छोटा कर दिया है. वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हुआ था और उसके बाद बीजेपी ने उनकी अस्थियों को देश भर की अनेक नदियों में विसर्जित करने का निर्णय किया था. शिवसेना ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'बीजेपी में वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो नहीं दी जाती लेकिन उनकी अस्थियों को महत्व दिया जाता है.' पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा कि किसी व्यक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि देना उनके विचारों को आने बढ़ाना होता है न कि उसके प्रति अपनेपन का दिखावा करना. 'बीजेपी में वरिष्ठों को कोई महत्व नहीं दिया जाता'  संपादकीय में कहा गया,‘वाजपेयी के निधन से पैदा हुई शून्यता को (कुछ लोगों द्वारा) बेतुके और अनुपयुक्त तरीके से भरने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी में वरिष्ठों को कोई महत्व नहीं दिया जाता लेकिन उनकी अस्थियों को बेहद महत्व दिया जाता है.’ संपादकीय में कहा गया कि...