Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बधाई होफिल्म बधाई होBadhai HoFilm Badhai HoPakistan

फिल्म 'बधाई हो' का पाकिस्तान में बजा डंका, कुल कमाई 100 करोड़ के पार

मुंबई:  कम बजट में बनी फिल्म 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को पाकिस्तान में भी काफी सराहा जा रहा है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म बधाई हो ने पाकिस्तान में अब तक 2,10,63,765 (289 हजार डॉलर) करोड़ की कमाई कर चुकी है. इसके अलावा यह फिल्म कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया में भी अच्छी कमाई कर रही है. जहां तक कुछ कमाई का हिसाब है तो इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद इसमें मुख्य किरदार निभाने वालों में से एक अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि यह सफलता पटकथाओं के उनके चुनाव को मान्यता देती है. आयुष्मान खुराना ने कहा, "इससे मुझे काफी विश्वास मिला है कि मेरा स्क्रिप्ट चुनने का तरीका सही है. मैंने हमेशा खुद से फैसला लिया है और अपने विश्वास पर स्क्रिप्ट को चुना है. यह एक बड़ी मान्यता है और स्क्रिप्ट के चयन के मामले में इससे मेरे विश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई है." पढ़ें: आयुष्मान खुराना की ऑनस्क्रीन मां बोलीं- मुझे टीवी ने दौलत, शोहरत और नाम दिया 'बधाई हो' में आयुष्मान ने...