Skip to main content

Posts

Showing posts with the label madhya pradesh elections 2018Madhya Pradesh Assembly elections 2018congressCongress ticket
ग्वालियर : 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में  टिकट बंटने के बाद राजनीतिक पारा चरम पर है. हर दल में टिकट कटने और न मिलने से लोग रूठे हुए हैं. लेकिन ग्वालियर में एक कांग्रेस प्रत्याशी ने टिकट न मिलने पर बेहद घातक कदम उठा लिया. वह टिकट न मिलने से इतने हताश हुए कि उन्होंने चूहे मारने वाली दवा ही पी ली. हालांकि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. ये मामला मध्यप्रदेश में ग्वालियर का है. कांग्रेसी नेता प्रेम सिंह कुशवाह ग्वालियर दक्षिण से टिकट की मांग कर रहे थे. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया. लिस्ट में जब उनका नाम नहीं आया तो वह निराश हो गए. इसके बाद वह सिंधिया के महल के सामने पहुंचे और वहां पर स्थित माधव राव सिंधिया की प्रतिमा के निचे खड़े होकर जहर पी लिया. कांग्रेस से नहीं मिला टिकट, तो सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे ने थामा SP का हाथ, भरा पर्चा दरअसल प्रेम सिंह कुशवाह कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री हैं. वर्तमान में चंदेरी विधानसभा के प्रभारी हैं. उनके जहर खाने सुचना पाकर उनके परिवार जन और समर्थक उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे. इस मुद्दे पर क...

कांग्रेस से नहीं मिला टिकट, तो सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे ने थामा SP का हाथ, भरा पर्चा

  नई दिल्ली:  मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस ने 1 सीट (जतारा विधानसभा) लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ने बाद 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में नाराजगी का दौर शुरू हो चुका है. कई नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है. सत्यव्रत के बेटे लड़ रहे हैं सपा के टिकट पर चुनाव इस बार आलम यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्यव्रत चतुर्वेदीके बेटे नितिन चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. छतरपुर कांग्रेस में उठी बगावत की चिंगारी यहीं नहीं रुकी बल्कि नितिन ने राजनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन भी दाखिल कर दिया है. हालांकि मीडिया से मुखातिब हुए सत्यव्रत चतुर्वेदी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है. सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा, "मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है न ही कांग्रेस की विचारधारा. अगर कांग्रेस ने 15 साल तक कोई ...