Skip to main content

Posts

Showing posts with the label काला धन

नोटबंदी से बाथरूम, बिस्तरों में छिपाया गया पैसा निकलकर बैंकों में पहुंचा: नायडू

हैदराबाद :  उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि  नोटबंदी  के कारण शौचालयों और बिस्तरों के नीचे दबाए गए पैसे निकलकर बैंकिंग प्रणाली में लौट आये हैं. उन्होंने बंद किये गये 500 और हजार रुपये के 99.3 प्रतिशत नोट प्रणाली में लौट आने की रिजर्व बैंक की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य है कि इससे लोगों को आपत्ति क्यों हुई. उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हुए कि लगभग सारा  पैसा बैंकिंग प्रणाली में लौट आया . उन्होंने कहा, 'जो पैसे शौचालयों और बिस्तरों के नीचे दबाकर रखा गया था वह बैंकों में लौट आया है. मेरा केवल इतना कहना है कि पैसे लौटकर आये हैं. इसमें से कितना कालाधन अथवा सफेद है, यह देखना रिजर्व बैंक और आयकर विभाग का काम है और वे इसका सत्यापन कर लेंगे.' नायडू ने कहा, 'यदि लोग काला धन को सफेद करना चाहते हैं, संसद ने इसका भी उपाय किया है. कर का भुगतान करिये और उसे राजस्व में शामिल करिये ताकि इसे लोगों की भलाई के लिये खर्च किया जा सके.' नोटबंदी से नकद लेनदेन कम हुआ: नीति आयोग उपाध्यक्ष नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि नवंबर 2016 म...

ऐसे खुलता है SWISS BANK में खाता, बिना नाम बताए कोई भी खोल सकता है अकाउंट

नई दिल्ली:  स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का पैसा वर्ष 2017 में 50 फीसदी बढ़कर 1.01 अरब सीएचएफ यानी स्विस फ्रैंक (7 हजार करोड़ रुपए) हो गया. हालांकि, वर्ष 2006 के अंत में भारतीयों का जमा पैसा 650 करोड़ स्विस फ्रैंक (23,000 करोड़ रुपए) के अपने रिकॉर्ड हाई पर था. इसे देखते हुए यह सवाल उठना लाजमी है कि ऐसा क्या है, जिसकी वजह से सभी पैसे वाले लोग स्विस बैंक में ही खाता खोलते हैं.  काले धन और स्विस बैंकों   को लेकर कई खबरें तो पढ़ी होंगी, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह कैसे काम करता है. सवाल यह भी है क्या केवल बड़े धन कुबेर ही स्विस बैंक में खाता खोल सकते है? जी नहीं,  स्विस बैंक में कोई भी अपना खाता   खोल सकता है. आइए जानते हैं स्विस बैंक में कैसे खुलवाया जा सकता है खाता- ऐसे खुलवा सकते हैं खाता आप स्विटजरलैंड में स्थित किसी भी बैंक में खाता खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बैंक आपके पहचान संबंधी दस्तावेजों को कॉरेस्पोंडेंस के जरिए मंगाता है. इसे आप ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं. केवल बिना नाम वाला खाता खोलने के लिए ही आपको स्विटजरलैंड जाना जरूरी होता है. काले धन रखने के लिए...