Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अविश्‍वास प्रस्‍ताव

अविश्वास प्रस्ताव: क्या आप कल रात PM मोदी को नहीं सुन पाए हैं? पढ़ें उनके भाषण की 10 बातें

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले चार साल में देश में एनडीए सरकार के विकास कार्यों के बावजूद ‘अहंकार’ के कारण  अविश्वास प्रस्ताव  लाया गया है . पीएम मोदी ने 2024 में विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कहकर यह संदेश देने का प्रयास भी किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए को कोई चिंता नहीं है. लगभग डेढ घंटे के अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष द्वारा लगाये गए तमाम आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया. उन्होंने अपने भाषण में लगभग पूरे समय निशाने पर कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार को रखा. 1.  अहंकार से भरी हुई है कांग्रेस:  पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चार साल में देश में हुए विकास के इतने कार्यों के बावजूद ‘अहंकार’ के कारण अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. प्रधानमंत्री ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विशेष निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी की ओर से अपने पास आकर गले मिलने के घटनाक्रम का जिक्र किया और कहा, ‘उनका एक ही मकसद है मोदी हटाओ. मैं हैरान हूं कि सुबह चर्चा शुरू हुई थी, मतदान भी नहीं हुआ था, ज...

इस बड़े राज से हुआ पर्दाफाश, जानिए राहुल गांधी ने क्यों और किसे मारी थी आंख

नई दिल्ली:  लोकसभा में कल अविश्वास प्रस्ताव के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी से गले मिलकर अपनी सीट पर लौटे तो उनका आंख मारना मिनटों में वायरल हो गया. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी के इस व्यवहार के लिए उन्हें नसीहत दी. सोशल मीडिया और समीक्षकों ने भी उनकी आलोचना की. लेकिन लोकसभा की कार्रवाई का वीडियो ध्यान से देखने पर लगता है कि राहुल गांधी की मंशा प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करने की नहीं थी. दरअसल राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री से गले मिलकर वापस अपनी सीट पर आ तो उनसे थोड़ी दूरी पर बैठे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें थम्सअप किया और बधाई दी. ज्योतिरादित्य सिंधिया के थम्सअप करने पर राहुल गांधी उन्हें आंख मारते हुए मुस्कुरा दिए. बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट का कहना है कि हम उम्र दोस्तों के बीच ऐसा होना बहुत स्वाभाविक है. उनका कहना है कि ऐसा करके राहुल गांधी प्रधानमंत्री को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे थे. बल्कि उनका आशय था कि उनके लिए ये सबकुछ बहुत आसान था या वो ये कहना चाह रहे थे कि वो अपने मिशन में कामयाब रहे. विशेषज्ञों के अनुसार उनके एक्स...

'PM नरेंद्र मोदी अब चौकीदार नहीं भागीदार हैं'- राहुल गांधी के 10 तीखे हमले

नई दिल्‍ली:  राहुल गांधी ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बोलते हुए बेहद आक्रामक तेवर में सरकार पर तीखे हमले किए. उनके भाषण के बीच सत्‍ता-पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा भी हुआ. हालांकि पूरे भाषण में लगातार पीएम मोदी पर हमलावर रुख अख्तियार करने वाले राहुल गांधी भाषण खत्‍म करने के बाद पीएम मोदी के आसन तक गए और उनके गले लगे. इस परिप्रेक्ष्‍य में राहुल गांधी के तीेखे हमलों की 10 बातें, आइए जानते हैं उनकी जुबानी: 1.  पीएम मोदी का जुमला नंबर 1- 15 लाख लोगों को रोजगार देंगे. 2.  पीएम मोदी का जुमला नंबर 2- दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे. 3.  पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश का चौकीदार हूं, लेकिन अमित शाह के पुत्र की आमदनी जब सोलह हजार गुना बढ़ गई तो एक शब्‍द भी नहीं बोला. 4.  राफेल के साथ यूपीए के दौर में करीब तकरीबन 520 करोड़ प्रति विमान की डील हुई थी लेकिन पता नहीं क्‍या हुआ कि पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान यह डील 1600 करोड़ रुपये प्रति विमान हो गया. जब इसका ब्‍योरा मांगा गया तो रक्षा मंत्री ने कहा कि गोपनीयता की शर्तों के तहत इसको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. लेकिन फ्रांस के राष्‍ट्रपति की जब मुझस...