NDA में आर-पार के मूड में उपेंद्र कुशवाहा, 'हमें 3 से ज्यादा सीटें चाहिए, कितने पर मानूंगा तय नहीं'
पटनाः आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि हमें लोकसभा चुनाव में तीन सीट से अधिक मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने तय नहीं किया है कि हम कितने सीट पर मानेंगे लेकिन हमें तीन से अधिक सीट चाहिए. हमारी ताकत पिछले चुनाव से ज्यादा हुई है इसलिए इसका आकलन कर हमारी पार्टी को सीट देनी चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है की हमारा गठबंधन बीजेपी से और लोजपासे है और हमेशा रहेगा, लेकिन जेडीयूसे हमारा अभी तक किसी तरह का गठबंधन नहीं हुआ है. जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने मेरे लिए जो शब्द उपयोग किया है उससे मैं आहत हुआ हूं. इसलिए हमने मांग की है कि वह अपने शब्द वापस लें. वहीं, उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी इसके लिए पहल करनी चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा ने सीटों के बंटवारे पर पूछे गए सवालों पर कहा कि हम खुलकर सीटों को लेकर अपनी बात कह चुके हैं. एक बार फिर मैं कहता हूं कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जो हमारी ताकत थी उसके अनुसार अभी हमारी ताकत ज्यादा हो गई है. इसलिए इसका आकलन कर हमारी पार्टी को सीट मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि तीन सीट हमें पिछले चुनाव म...