Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शेयर बाजार

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 35 हजार के नीचे, निफ्टी भी टूटा

दिवाली के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान के साथ खुले देश के प्रमुख शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया. मुंबई :  दिवाली के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान के साथ खुले देश के प्रमुख  शेयर बाजार  में सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया. कारोबारी सत्र के अंत में 30 शेयर वाला  सेंसेक्स 345.56 अंक गिरकर  34,812.99 के स्तर पर और 50 अंकों वाला  निफ्टी  103 अंक घटकर 10,482.20 के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले सोमवार की सुबह सेंसेक्स और निफ्टी ने मजबूती के साथ शुरुआत की. दोपहर के समय बिकवाली के दबाव में आया शेयर बाजार कारोबारी सत्र के अंत तक उबर नहीं पाया. कारोबार के दौरान सोमवार को निफ्टी ने 10,464 तक गोता लगाया जबकि सेंसेक्स 34,757 तक गिरा था. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में भी दबाव देखा गया. बीएसई का मिडकैप 0.9 प्रतिशत तक गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी करीब एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 प्रतिशत तक लुढ़क कर बंद हुआ. बैंकिंग, रिएल्टी, मेटल, फार्मा, ऑटो, पावर और ऑयल एंड गैस शेयर सबसे ज्यादा दबाव में नजर आए. बैंक निफ्टी...

'रिकॉर्ड की बारिश': इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 38900 के पार, निफ्टी भी 11750 के ऊपर पहुंचा

नई दिल्ली:  मंगलवार को शेयर बाजार ने नया इतिहास रच दिया. लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे शेयर बाजार ने कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छुआ. सेंसेक्स 38814.76 पर खुला. वहीं, निफ्टी 11,731.95 के स्तर पर खुला. सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, निफ्टी भी 64 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है. दोनों इंडेक्स में करीब 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही. अगस्त महीने में सेंसेक्स और निफ्टी 10वीं बार रिकॉर्ड हाई पर खुले हैं. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,920.14 के ऑलटाइम हाई छुआ. निफ्टी ने पहली बार 11,756.05 के स्तर को छुआ. सेंसेक्स पहली बार 38,800 के पार - 28 अगस्त को सेंसेक्स पहली बार 38,814.76 पर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 38,920.14 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया. - 27 अगस्त को सेंसेक्स ने पहली बार 38,736.88 के स्तर को छुआ. वहीं, 38694 के स्तर पर बंद हुआ - 27 अगस्‍त को सेंसेक्‍स 259.42 अंकों के उछाल के साथ 38,511.22 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर खुला. - 23 अगस्त को सेंसेक्स 38,487.63 के नए ऊ...

सेंसेक्‍स फिर ऑल टाइम हाई 38511 अंक पर खुला, निफ्टी भी उच्‍च स्‍तर पर

मुंबई :  सेंसेक्स  सोमवार को 259.42 अंकों के उछाल के साथ 38,511.22 अंक के सर्वकालिक स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 76.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,633.30 की ऊंचाई पर खुला. हालांकि शुक्रवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर से फिसल गया था. लगातार तीन सत्रों में रिकॉर्ड बनाने के सिलसिले के बाद शुक्रवार को  मुनाफावसूली का सिलसिला चलने तथा वैश्विक बाजारों में सतर्कता के रुख  के बीच सेंसेक्स 85 अंक के नुकसान से 38,251.80 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.65 अंक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया. हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी ने इस सप्ताह लगातार पांचवीं साप्ताहिक बढ़त दर्ज की. आखिरी कारोबारी दिन कारोबार के दौरान रुपया 70.24 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक चला गया. इसकी वजह से भी निवेशकों ने सतर्कता का रुख बरता. ऑलटाइम हाई पर सेंसेक्स -27 अगस्‍त को सेंसेक्‍स 259.42 अंकों के उछाल के साथ 38,511.22 अंक के सर्वकालिक स्तर पर खुला -24 अगस्‍त को सेंसेक्‍स 84.96 अंकों या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 38,251.80 पर बंद हुआ - 23 अगस्त को सेंसेक्स 38,487.63 के नए ऊपरी स्तर तक पहुंचा. - 21 अगस्त को सेंसेक्स ने पहल...

सेंसेक्‍स ऑल टाइम हाई 38000 अंक के पार पहुंचा, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

मुंबई:   बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्‍स  गुरुवार को बाजार खुलने के साथ 162.56 अंक चढ़कर 38050 के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को पार कर गया. एनएनई भी छलांग लगाता हुआ 45.20 अंक ऊपर 11495.20 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले बुधवार को संवेदी सूचकांक 37,887.56 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के बयान से शेयर बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 221.76 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. आईएमएफ के बयान ने भरी सेंसेक्‍स में नई जान आईएमएफ ने कहा है कि भारत अगले कुछ दशकों तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि का स्रोत बना रहेगा और विश्व अर्थव्यवस्था में यह उस स्थिति में पहुंच जायेगा जहां चीन रहा है. हालांकि उसने अर्थव्यवस्था में और ढांचागत सुधारों पर जोर दिया है. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी बुधवार को 60.55 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 11,400 अंक के ऊपर बंद हुआ. एफआईआई ने बढ़ाया बाजार में निवेश विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से पूंजी प्रवाह बने रहने तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों की ताजा लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी रह...