Skip to main content

सेंसेक्‍स ऑल टाइम हाई 38000 अंक के पार पहुंचा, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

मुंबई: बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्‍स गुरुवार को बाजार खुलने के साथ 162.56 अंक चढ़कर 38050 के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को पार कर गया. एनएनई भी छलांग लगाता हुआ 45.20 अंक ऊपर 11495.20 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले बुधवार को संवेदी सूचकांक 37,887.56 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के बयान से शेयर बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 221.76 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ.

आईएमएफ के बयान ने भरी सेंसेक्‍स में नई जान
आईएमएफ ने कहा है कि भारत अगले कुछ दशकों तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि का स्रोत बना रहेगा और विश्व अर्थव्यवस्था में यह उस स्थिति में पहुंच जायेगा जहां चीन रहा है. हालांकि उसने अर्थव्यवस्था में और ढांचागत सुधारों पर जोर दिया है. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी बुधवार को 60.55 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 11,400 अंक के ऊपर बंद हुआ.

एफआईआई ने बढ़ाया बाजार में निवेश
विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से पूंजी प्रवाह बने रहने तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों की ताजा लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी रही. कारोबारियों के अनुसार पहली तिमाही में कंपनियों के बेहतर परिणाम तथा अमेरिकी शेयर बाजारों के अब तक के नए उच्चस्तर की तरफ बढ़ने से निवेशक धारणा को बल मिला.

6 अगस्‍त को 37,692 पर हुआ था बंद
बुधवार को 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई और एक समय यह 37,931.24 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया. अंत में 221.76 अंक या 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ अब तक के नये रिकार्ड स्तर 37,887.56 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, छह अगस्त को सेंसेक्स रिकॉर्ड 37,691.89 अंक पर बंद हुआ था.

एनएसई नए स्‍तर पर पहुंचा
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 60.55 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,450 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ. शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 314.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 319.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

कंपनियों के तिमाही परिणाम ने लगाई आग
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'हल्की शुरुआत के बाद एफआईआई प्रवाह बढ़ने और उम्मीद के अनुरूप कंपनियों के तिमाही परिणाम से बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा. मजबूत घरेलू कारक परिदृश्य को बेहतर बनाएंगे जबकि तेल तथा रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव से तेजी की चाल धीमी पड़ सकती है.' उन्होंने कहा, 'वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख रहा क्योंकि निवेशक अमेरिका और चीन के व्यापार तनाव को लेकर चिंता से सतर्क रुख अपनाना जारी रखेंगे.' रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,217.25 रुपये की नईं ऊंचाई पर पहुंच गया. सेंसेक्स के शेयरों में ओएनजीसी का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...