Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Vodafone

इस मामले में Jio ने फिर लहराया परचम, Airtel और वोडाफोन को बड़ा नुकसान

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सितंबर में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है. वहीं प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल (Airtel), आइडिया-वोडाफोन (Idea-Vodafone) को नुकसान हुआ है. नई दिल्ली :  मुकेश अंबानी की कंपनी  रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने सितंबर में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है. वहीं प्रतिद्वंद्वी कंपनियों  भारती एयरटेल (Airtel) ,  आइडिया-वोडाफोन (Idea-Vodafone)  को नुकसान हुआ है. दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा की तरफ से जारी अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक, जियो का ग्राहक आधार इस साल अगस्त में 23.9 करोड़ था. कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे में दावा किया कि उसके ग्राहकों की संख्या 25.2 करोड़ है. यह अगस्त महीने की संख्या से 1.3 करोड़ अधिक है. एयरटेल के 23.58 लाख ग्राहक कम हुए हालांकि, दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने रिलायंस जियो के ग्राहक आधार के आकंड़ें जारी नहीं किए हैं. उसमें बीएसएनएल, एमटीएनएल और अन्य कंपनियों के ग्राहकों की संख्या को भी शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह संगठन के सदस्य नही...

रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका इन कंपनियों का लगा

नई दिल्ली:  एक जमाना था जब मोबाइल फोन पर सिर्फ कॉल सुनने के लिए 15-16 रुपये प्रति मिनट चुकाना होता था. आज समय है असीमिति कॉल करने और सुनने का. समय के साथ बदलते दूरसंचार तकनीक और बाजार में कई टेलीकॉम ऑपरेटर के आने से गलाकाट प्रतिस्पर्धा से कॉल दरों में गिरावट आना शुरू हुआ. हाल में जब रिलायंस जियो बाजार में सबसे सस्ती कॉल दरों के साथ आई तो पहले से मौजूद ऑपरेटरों को मजबूर होकर टैरिफ के दाम घटाने पड़े. यहां तक कि देश की सबसे पड़ी टेलीकॉम कंपनी रही भारती एयरटेल को भी अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा. बीते एक साल में जियो ने मानो सस्ते टैरिफ की जंग छेड़ दी हो, जिसका नुकसान छोटी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे पहले हुआ. कुछ कंपनियां या बंद हो गईं या किसी कंपनी के साथ उनका विलय-अधिग्रहण हो गया. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका वोडाफोन-आइडिया सेलुलर को लगा है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने वर्ष 2017 के जून में खत्म तिमाही से वित्तीय नतीजे घोषित करने शुरू किया है, तब से यह वोडाफोन-आइडिया सेलुलर के मुकाबले बाजार हिस्सेदारी में सात प्रतिशत की बढ़...

बदल जाएगा टेलीकॉम कंपनी IDEA का नाम, यूजर्स पर भी होगा ये असर

नई दिल्ली:  टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलकर के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. कंपनी अपना नाम बदलने जा रही है. जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है. कंपनी ने इसके लिए 26 जून को ईजीएम बुलाई है. दरअसल, वोडाफोन और आइडिया मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी को नया नाम देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी आइडिया सेल्युलर के मुताबिक, वोडाफोन के साथ मर्जर के बाद नई कंपनी का नाम ‘वोडाफोन आइडिया लिमिटेड’ करने का प्रस्ताव रखा गया है. मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी होगी. इस प्रस्ताव पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेने के लिए आइडिया ने 26 जून को एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (ईजीएम) बुलाई है. नाम बदलने पर चर्चा आपको बता दें, आइडिया सेल्युलर का स्वामित्व कुमार मंगलम बिड़ला के पास है. कंपनी ने शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में 26 जून को ईजीएम की जानकारी दी है. कंपनी ने यह भी बताया कि होने वाली ईजीएम में कंपनी के नाम में बदलाव पर चर्चा होगी. साथ ही नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के माध्यम से लगभग 15 हजार करोड़ रुपए जुटाने पर विचार किया जाएगा. अंतिम दौर...