Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sbi md

भगोड़े विजय माल्या पर SBI को बड़ी कामयाबी, MD ने किया खुलासा

नई दिल्ली :  ब्रिटेन की अदालत से गुरुवार को 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार  विजय माल्या  को झटका लगने के बाद एक और जानकारी सामने आई है.  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  के मैनेजिंग डायरेक्टर अरिजित बसु ने शुक्रवार को बताया कि विजय माल्या की संपत्तियों की नीलामी से बैंक ने 963 करोड़ रुपये वसूले हैं. उन्होंने कहा कि माल्या से वसूली के आदेश को लागू करने संबंधी  ब्रिटेन की अदालत  के आदेश से खुशी हुई है. कोर्ट के इस आदेश के बाद पूरा पैसा वसूलने की उम्मीद बढ़ी है. इससे पहले भी बैंकों ने दिल्ली कोर्ट को बताया था कि भारत में माल्या की 159 संपत्तियों की पहचान हो चुकी है. 13 बैंकों के हक में फैसला सुनाया आपको बता दें कि  ब्रिटेन की अदालत  ने गुरुवार को भारत के 13 बैंकों के कंसोर्शियम के हक में फैसला सुनाया है. बैंकों के कंसोर्शियम ने लंदन कोर्ट में संपत्ति जब्त करने के लिए अर्जी दी थी. फैसले के तहत यूके हाईकोर्ट के एंफोर्समेंट अधिकारी को विजय माल्‍या की लंदन के पास की संपत्ति में दाखिल होने की अनुमति होगी. कोर्ट के आदेश के अनुसार अधिकारी और उनके साथियों को तेविन में लेडीवॉक और ब्रेंबल लॉज में दाखिल होने की ...