Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Women's World T20

Womens World T20: आज भारत का मुकाबला आयरलैंड से, जीतने पर मिलेगी सेमीफाइनल में जगह

भारतीय टीम अपने पहले दो मैच जीत चुकी है. उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से और दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था जॉर्जटाउन (गयाना):  भारतीय टीम  आईसीसी वुमंस वर्ल्ड टी20  में ग्रुप बी के मुकाबले में गुरुवार को आयरलैंड से भिड़ेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम अगर आयरलैंड को हराती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. भारतीय टीम अपने पहले दो मैच जीत चुकी है. उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से और दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. ग्रुप बी से  ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है.  उसने अपने शुरुआती तीनों मैच जीत लिए हैं. भारतीय टीम ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. पहले मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार शतक जमाया और युवा जेमिमाह रोड्रिग्ज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. दूसरे मैच में अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने अर्धशतक बनाया. अब अगले मैच में भारत को उम्मीद होगी कि उसकी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला चले और वे बड़ी पारी खेलें. हरमनप्रीत और मिताली से इस मैच में अपने प्रदर्शन को क...

जन्म के समय बना था कुछ ऐसा संयोग, अब हरमनप्रीत कौर कर रहीं 'गुड बैटिंग'

वह आठ मार्च का दिन था, जिसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है. वर्ष था 1989. पंजाब के मोगा में रहने वाले हरमंदर सिंह के घर पहली संतान आने वाली थी. उनको लगा बेटा ही होगा और वह लड़कों की बड़ी शर्ट खरीद लाए. नई दिल्ली:   महिला टीम इंडिया की  कप्तान हरमनप्रीत कौर  को कभी हॉकी की स्टिक थमाई गई थी और जिन्हें क्रिकेट का ककहरा सीखने के लिए घर से 30 किमी दूर जाना पड़ता था. बालीबॉल और बॉस्केटबाल के खिलाड़ी रहे हरमंदर सिंह भुल्लर चाहते थे कि बेटी हॉकी खिलाड़ी बने. लेकिन हरमनप्रीत को तो बस क्रिकेट खेलना था. और इसकी नींव उसी दिन पड़ गई थी जब हरमनप्रीत का जन्म हुआ था. वह आठ मार्च का दिन था, जिसे दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाती है. वर्ष था 1989. पंजाब के मोगा में रहने वाले हरमंदर सिंह के घर पहली संतान आने वाली थी. उनको लगा बेटा ही होगा और वह लड़कों की बड़ी शर्ट खरीद लाए. संयोग देखिये कि उस शर्ट पर एक बल्लेबाज का चित्र बना हुआ था जो "ड्राइव" कर रहा था. हरमनप्रीत उस शर्ट पर लिखे ‘गुड बैटिंग’ यानि ‘अच्छी बल्लेबाजी’ शब्दों को अब पूरी तरह से चरितार्थ करके द...

VIDEO: हरमनप्रीत ने भारत-पाक मैच में राष्ट्रगान के बाद किया ऐसा काम, जीता सबका दिल

महिला वर्ल्ड कप के भारत पाक मैच में राष्ट्रगान के बाद एक बच्ची चक्कर खाकर गिर पड़ी जिसे हरमनप्रीत ने गोद में उठा कर संभाला. हरमनप्रीत के इस काम की काफी तारीफ हो रही है. गुयाना:  वेस्टइंडीज में चल रहे  आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप  में  भारत और पाकिस्तान के मैच  के ठीक पहले महिला टीम इंडिया की कप्तान  हरमनप्रीत कौर  ने एक बेहतरीन मिसाल पेश कर सबका दिल जीत लिया. इस टूर्नामेंट में महिला टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था. इस मैच में भी पाकिस्तान को टीम इंडिया ने सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इस मैच से पहले भारत के राष्ट्रगान के बाद एक बच्ची चक्कर खाकर गिर पड़ी थी जिसे हरमनप्रीत ने गोद में उठाया था. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले जब टीम इंडिया का राष्ट्रगान खत्म हुआ तब टीम इंडिया के खिलाड़ियों के खड़े बच्चों में से एक बच्ची को चक्कर आ गए.  टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने फौरन ही उस बच्ची को गोद में उठा लिया और मैदान के बाहर ले जाकर मैनेजमेंट स्टाफ के हवाले कर दिया. हरमनप्रीत के इस काम की खूब तारीफ ह...

VIDEO: पेट में था भयंकर दर्द, दौड़ने से बचने के लिए हरमनप्रीत ने जड़ दिए 8 छक्के

प्रोविडेंस (गयाना) :  पेट की मांसपेशियों में जकड़न होने पर कोई भी साधारण क्रिकेटर असहनीय दर्द से बचने के लिए ड्रेसिंग रूम लौट जाता, लेकिन महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसा नहीं किया और दौड़ने से बचने के लिए आठ छक्के जड़े डाले. कप्तान हरमनप्रीत ने 51 गेंद में नाबाद 103 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने आईसीसी विश्व टी-20 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन की आसान जीत दर्ज की. हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, ''मेरी पीठ में थोड़ी तकलीफ थी. सुबह मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी, जब मैं मैदान पर आई तो थोड़ा असहज महसूस कर रही थी और पेट की मांसपेशियों में कुछ जकड़न भी थी.'' जकड़न के बाद हरमनप्रीत को विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी योजना बनाई. दर्द से बचने के लिए बनाया यह प्लान उन्होंने कहा, ''जब शुरू में मैं दो रन दौड़ रही थी तो मुझे थोड़ी जकड़न महसूस हुई. फिजियो ने इसके बाद मुझे दवाई थी और स्थिति थोड़ी ठीक हुई.'' हरमनप्रीत ने कहा, ''इसके बाद मैंने सोचा कि काफी अधिक दौड़ने की जगह अगर मैं बड़े शाट खेल...