पांच को छह जून को गिरफ्तार किया गया था. वहीं इस मामले में पांच आरोपी अभी भी फरार हैं. नई दिल्ली/पुणे : भीमा कोरेगांव हिंसा के मामले में गुरुवार को पुणे पुलिस ने सेशंस कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. पुलिस ने कोर्ट में इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. यह चार्जशीट 5,160 पन्नों की है. जिन 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, उनमें से पांच को छह जून को गिरफ्तार किया गया था. वहीं इस मामले में पांच आरोपी अभी भी फरार हैं. गुरुवार को पुणे पुलिस ने सेशंस कोर्ट में पांच आरोपियों वकील सुरेंद्र गडलिंग, शोमा सेन, महेश राउत, सुधीर ढवले और रोना विल्सन समेत दस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. इन्हें छह जून को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले चार्जशीट तय समय सीमा में दायर नहीं किए जाने के खिलाफ सुरेंद्र गडलिंग ने हाईकोर्ट में भी अपील की थी. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया था. सुप्रीम कोर्ट ने चार्जशीट दायर करने की समयसीमा बढ़ाने के पुणे सेशंस कोर्ट के फैसले को सही ठहराया था. अब माना जा रहा है कि चार्जशीट दायर होने के बाद आरोपी जमानत के ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.