Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजस्थान चुनाव 2018Rajasthan Elections 2018Rajsthan Assembly Elections 2018jaipurBJP

राजस्थान: कांग्रेस को छोड़ फिर BJP में शामिल हुए महेश प्रताप सिंह, कहा- घर वापसी कर खुश हूं

बीजेपी में शामिल होने के बाद महेश प्रताप सिंह ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद उनकी घर वापसी हो रही है और पार्टी में एक बार फिर से शामिल होकर वह बहुत खुश हैं. शशि मोहन, जयपुर : कभी बीजेपी में रहने के बाद कांग्रेस का दामन थामने वाले  नाथद्वारा ठिकाने के महेश प्रताप सिंह एक बार फिर  से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ गए हैं. महेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने महेश प्रताप सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी. बीजेपी में शामिल होने के बाद महेश प्रताप सिंह ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद उनकी घर वापसी हो रही है और पार्टी में एक बार फिर से शामिल होकर वह बहुत खुश हैं. महेश प्रताप सिंह ने कहा कि राजपूत समाज के साथ ही दूसरे समा...