Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिग बॉस 12

Bigg Boss 12: कैप्टेंसी पाने के लिए घर में चली तलवारें! इस योद्धा ने जीती जंग

नई दिल्ली:  'बिग बॉस' का घर इन दिनों किसी जंग के मैदान से कम नहीं है,  जहां हर पल लोग एक दूसरे  से झगड़ने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन इस बार तो 'बिग बॉस' ने टास्क ही ऐसा दिया जिसमें पूरे घर के लोग किसी योद्धा की तरह नजर आ रहे थे.  इस बार होने वाला कैप्टेंसी  टास्क तलवारों से जुड़ा था. जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स मैदान में उतरे. सोमी दीपक की लव स्टारी   गुरुवार के एपिसोड में सुबह 'तुम ही हो बंधु' गाने के साथ होती है.  इस बात पर रोमिल सोमी की  टांग खींचते हैं और कहते हैं कि यह गाना बिग बॉस ने उनके और दीपक के लिए बजाया है. इसके बाद जब बातें शुरु होती हैं तो रोमिल जसलीन को झगड़े के लिए उकसाते हुए नजर आते हैं. इस बात पर जसलीन और रोमिल में बहस हो जाती है.   COLORS ✔ @ColorsTV Captaincy ki daavedaari dikhaayegi # SurbhiRana aur @ sreesanth36 ka bhayankar roop! Kiske haath lagegi captaincy ki talwaar? Dekhiye # BiggBoss12 mein aaj raat 9 baje. # BB12 बिग बॉस' घरवालों से 4 सदस्यों को कैप्टेंसी कंटेडर्स के रूप में चुनने के लिए कहते हैं. घरवालों को 4 सदस्यों को लग्जरी बज...

श्रीसंत ने पहली बार 'थप्‍पड़ कांड' पर खोली अपनी जुबान, सुरभि बनी कप्‍तान

सुरभि को जिताने के लिए श्रीसंत खुद आगे आए और उन्‍होंने कहा कि वह अपने साथ जुड़े विवाद पर उसके लिए बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. श्रीसंत ने इससे पहले कभी इस पूरे मामले पर अपना पक्ष नहीं रखा. नई दिल्‍ली:  बिग बॉस के घर में गुरुवार  को एपिसोड काफी दिलचस्‍प रहा. अक्‍सर अपने टास्‍क को बीच में ही छोड़ने वाले श्रीसंत ने इस बार सुरभि राणा को कप्‍तानी का टास्‍क जिताने के लिए अपनी असल जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद लोगों के सामने रख दिया. दरअसल आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियन्‍स के कप्‍तान हरभजन सिंह ने, किंग्‍स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे श्रीसंत को सब के सामने थप्‍पड़ मार दिया था. इस विवाद पर बिग बॉस के घर में श्रीसंत ने पहली बार अपना पक्ष रखा. गुरुवार के एपिसोड में बिग बॉस ने लग्‍जरी बजट में जीती रेड टीम के दो सदस्‍य  दीपक ठाकुर और सुरभि राणा  को  कप्‍तानी का दावेदार बनाया था. इन दोनों के बीच कप्‍तानी के टास्‍क की शुरुआत हुई. यह टास्‍क घर में ब्रेकिंग न्‍यूज ढूंढने का था. इसके तहत दीपक और सुरभि को रिपोर्टर बनकर घर के भीतर ही ब्रेकिंग न्‍यूज बनानी थी. शुरुआत में इन दोनों ने ही नकली न्‍यूज...

Bigg Boss 12: शिवाशीष के बाद आया जसलीन का नंबर, इस तरह बेघर होने से बच गईं

शिवाशीष को उनके गलत व्यवहार और नियमों को तोड़ने के लिए बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया है. नई दिल्ली:  'बिग बॉस 12'  में वीकेंड के वार पर घर में कोरियोग्राफर फराह खान आईं. सभी कंटेस्टेंट उनको देखकर काफी खुश होते हैं. वह घरवालों को एक टास्क देती हैं. इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि दीपिका कक्कड़ गुस्से में लाल हो जाती हैं और रोने लगती हैं. एपिसोड की शुरुआत में शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड के वार पर फराह खान का स्वागत करते हैं. कोरियोग्राफर फराह घरवालों को एक टास्क देती हैं. इसमें घर में बने एक पेड़ पर गलत काम लिखे होते हैं. इनमें जो भी गलत काम जो घरवाला करता है उसको फराह एक सजा देती हैं. दीपक-सोमी का डांस फराह खान कंटेस्टेंट दीपक से सोमी के साथ शाहरुख-काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले' के गाने 'गेरुआ' पर डांस करने को कहती हैं. इसके बाद रोहित और दीपक एक साथ डांस करवाया जाता है. मजाक में फराह, श्रीसंत को घर के दरवाजे की चाबी भी थमा देती हैं ताकि वह आसानी से बाहर जा सकें. दरअसल, श्रीसंत बात-बात पर नाराज होकर घर से बाहर जाने की धमकी देते रहते हैं. MediaCard--medi...

Bigg Boss 12: सपना चौधरी ने घर में बिखेरा जलवा, डांस पर मोहित हुआ यह कंटेस्टेंट

नई दिल्ली.  'बिग बॉस 12' के घर में वैसे तो कई मेहमान आते रहते हैं लेकिन कुछ मेहमान ऐसे आते हैं जो पूरे घर का माहौल ही बदल कर रख देते हैं. एक ऐसी ही पॉजिटिव एनर्जी के साथ घर में दाखिल हुईं 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट सपना चौधरी. भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी के बाद अब बॉलीवुड पर भी कमाल करने जा रही हैं. इस हरियाणवी गर्ल का डांसिंग स्टाइल कुछ इस तरह से जुदा है कि डांस देखकर किसी का भी मुंह खुला रह जाए, तो हमारे इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दीवाली के मौके पर पहले पिछले सीजन की  विनर शिल्पा शिंदे और मास्टर माइंड विकास गुप्ता  ने घर के सदस्यों के बीच पहुंचकर और टास्क में हिस्सा लेकर सबको सरप्राइज दिया तो वहीं अब सपना चौधरी ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री लेकर सबको चौंका दिया. इस मौके पर सपना ने बेहद खूबसूरत डांस भी घर वालों के सामने पेश किया. जिसे देखकर रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर की आंखें फटी और मुंह खुला रह गया. सपना ने डांस से जीता सबका दिल, फोटो साभार: ट्विटर @ColorsTV सपना चौधरी ने अपने सबसे  मशहूर गाने 'तेरी आंख्या को यो काजल...' गाने पर डां...

Bigg Boss 12: श्रीसंत और विकास गुप्ता में हुई जोरदार तकरार, श्रीसंत ने बदला परिवार

नई दिल्ली.  दीवाली नजदीक है और इस बात का अंदाजा 'बिग बॉस' के घर से लगाया जा सकता है. हर हफ्ते 'बिग बॉस' के घर में दीवाली की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं, घर में मेहमान बनकर आए हैं पिछले सीजन 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे और मास्टर माइंड विकास गुप्ता. इन दोनों ने आकर घरवालों को दो भागों में बांट दिया है, अब घर का माहौल एक बार फिर से गहमा-गहमी वाला हो चला है. बुधवार के शो में विकास और श्रीसंत का झगड़ा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया. जिसके बाद  श्रीसंत ने अपना परिवार  यानी टीम बदलने की कोशिश की. रोमिल ने शिल्पा से कही दिल की बात  जहां मंगलवार को हुई ' बिग बॉस गांव की रंगोली प्रतियोगिता'  का पहला दौर गुप्ता परिवार द्वारा जीता गया था, वहीं शिल्पा की टीम नई ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ दिन शुरू करती है. शिल्पा की टीम का समर्थन करते हुए, रोमिल चौधरी ने शिल्पा से अपने दिल की बात का इजहार किया. रोमिल ने शिल्पा को बताया कि पिछले साल के प्रतिभागियों में उन्होंने शिल्पा को 'मां' का खिताब दिया गया था. 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा इस बात से इमोशनल हो जाती हैं. ...

अब जसलीन का कन्यादान करना चाहते हैं अनूप जलोटा, पढ़िए पिता ने क्या दिया जवाब?

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' के घर से बाहर आते ही भजन सम्राट अनूप जलोटा  ने अपने खुलासे से सबको चौंका दिया है. अब उन्होंने बताया है कि वह जसलीन मथारू का कन्यादान करेंगे. जी हां, खबर थोड़ी अटपटी जरूर है, लेकिन सच है. हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ.कॉम से बातचीत के दौरान अनूप जलोटा ने बताया कि 'बिग बॉस' के घर से बाहर आकर उन्होंने जसलीन के पिता केशर मथारू से बातचीत की. जलोटा ने तो उनसे ये भी कहा कि वह जसलीन का कन्यादान करना चाहते हैं. इस पर जसलीन के पिता ने जलोटा ने कहा कि हम दोनों मिलकर जसलीन का कन्यादान करेंगे. गौरतलब है कि उन्होंने बाहर आते ही सबसे पहले जसलीन मथारू के साथ अपने संबंध पर से पर्दा उठाया. अनूप ने एक इंटरव्यू में बताया कि जसलीन से उनका रिश्ता सिर्फ संगीत सिखाने का था, लेकिन 'बिग बॉस' में बतौर कपल जाने के पीछे का षड्यंत्र जसलीन के पिता केसर मथारू ने रचा था. इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने 'बिग बॉस 12' में जाने के पहले का पूरा वाकया कुछ ऐसे सुनाया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे. 65 साल के भजन सम्राट अनूप जलोटा इस शो में 28 साल की अपनी गर्...