Skip to main content

Bigg Boss 12: कैप्टेंसी पाने के लिए घर में चली तलवारें! इस योद्धा ने जीती जंग

नई दिल्ली: 'बिग बॉस' का घर इन दिनों किसी जंग के मैदान से कम नहीं है, जहां हर पल लोग एक दूसरे से झगड़ने के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन इस बार तो 'बिग बॉस' ने टास्क ही ऐसा दिया जिसमें पूरे घर के लोग किसी योद्धा की तरह नजर आ रहे थे. इस बार होने वाला कैप्टेंसी टास्क तलवारों से जुड़ा था. जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स मैदान में उतरे.

सोमी दीपक की लव स्टारी 
गुरुवार के एपिसोड में सुबह 'तुम ही हो बंधु' गाने के साथ होती है. इस बात पर रोमिल सोमी की टांग खींचते हैं और कहते हैं कि यह गाना बिग बॉस ने उनके और दीपक के लिए बजाया है. इसके बाद जब बातें शुरु होती हैं तो रोमिल जसलीन को झगड़े के लिए उकसाते हुए नजर आते हैं. इस बात पर जसलीन और रोमिल में बहस हो जाती है.

 








Embedded video














COLORS

@ColorsTV









Captaincy ki daavedaari dikhaayegi #SurbhiRana aur @sreesanth36 ka bhayankar roop! Kiske haath lagegi captaincy ki talwaar? Dekhiye #BiggBoss12 mein aaj raat 9 baje. #BB12









बिग बॉस' घरवालों से 4 सदस्यों को कैप्टेंसी कंटेडर्स के रूप में चुनने के लिए कहते हैं. घरवालों को 4 सदस्यों को लग्जरी बजट टास्क में परफॉर्मेंस के आधार पर चुनने थे. इसलिए लंबे वाद-विवाद के बाद घरवाले दीपिका, रोमिल, दीपक और सुरभि को कैप्टेंसी टास्क के लिए मैदान में उतारते हैं. इस बात पर मेघा और रोहित काफी हर्ट होते हैंकि उनका किसी ने नाम नहीं लिया. इसके बाद दीपिका टास्क के नियम पढ़कर सबको सुनाती हैं.




म्यान में बचानी थी तलवार 
इस टास्क में गार्डन एरिया में दीपिका, रोमिल, सुरभि और दीपक के नाम की चार तलवारें रखी गईं. ये अलग-अलग रॉक्स में फिट थीं. कंटीडेट्स को इनके लिए चार गार्ड्स चुनने थे. ये गार्ड्स तलवारों की रक्षा करेंगे और उन्हें वहां ज्यादा से ज्यादा देर तक रुकने वाला जीतता है. नियम इतने सख्त हैं कि प्रतियोगी को वॉशरूम भी नहीं जाना था. अगर गार्ड जरा भी हटा और किसी ने तलवार हटा दी तो वह गार्ड टास्क से बाहर हो जाएगा.
सबने चुने नाम, फोटो साभार: ट्विटर @ColorsTv

टास्क शुरू होता है. करणवीर, रोहित, जसलीन और मेघा टास्क शुरू करते हैं. दूसरी ओर रोमिल और दीपक अपनी स्ट्रैटजी डिसकस करते नजर आते हैं. वह मेघा को परेशान करके तलवार निकालने का प्लान बनाते हैं. सुरभि भी दीपक की प्लानिंग में शामिल हो जाती हैं.
ऐसे बचाई तलवार, फोटो साभार: ट्विटर @ColorsTv

इस टास्क के दौरान दीपक ने जसलीन से काफी बद्तमीजी की, तो वहीं सुरभि और श्रीसंत के बीच भी जबरदस्त झगड़ा होता है. टास्क के दौरान रोमिल को टॉयलेट जाना पड़ता है. अब देखना यह होगा कि इस कठिन टास्क को जीतकर घर में कप्तानी की कमान किसके हाथ आती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...