सुल्तानपुर : अभी तक आपने लड़कों के द्वारा लड़कियों पर तेजाब के हमले की घटनाएं सुनी होंगीं. लेकिन यूपी के सुल्तानपुर में एक दूसरा मामला सामने आया है. यहां पर पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने प्रेमी पर तेजाब से हमला किया. वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने उसके साथ शादी से इनकार कर दिया था. इससे चिढ़कर प्रेमिका ने उसके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया. जिसमें उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया. इसके बाद पुलिस ने उस युवती को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मोतिगरपुर थाने के दोमनपुर में पिछले साल की है, लेकिन इस मामले में गिरफ्तारी अब हुई है. 28 नवम्बर 2017 को ये घटना हुई थी. इसमें गांव के रहने वाले पवन सिंह पर उसकी प्रेमिका ललिता ने तेजाब फेंक दिया था. इसमें आरोपी पीड़ित की प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कांग्रेस नेता को पार्टी ने नहीं दिया टिकट तो सिंधिया की प्रतिमा के सामने पी लिया जहर 28 नवंबर 2017 की रात मोतीगरपुर थाने के डोमनपुर में पवन सिंह अपने ट्यूबेल पर सो रहा था. उसी समय ललिता ने आकर पवन के ऊपर तेजाब फेक दिया. पवन की चीख सुनकर लोग उसके पास पहुंचे. तेजाब से उसका शरीर बुरी ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.