नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत हैं, जिनका जीवन निर्विवाद रहा. अपने कार्यकाल में अटलजी पर व्यक्तिगत किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्थित एम्स अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमारके आपसी रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के इतने करीब थे कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए दिलीप कुमार ने तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ को डांटते हुए 'शराफत' से रहने की सलाह दे दी थी. इस वाक्ये को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी की किताब 'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' में लिखा है, 'एक बार जब जंग को खत्म करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को फोन किया था और उनकी बात एक्टर दिलीप कुमार से करवाई थी. नवाज दिलीप कुमार की आवाज सुनकर चौंक गए थे.' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अभिनेता दिलीप कुमार के रिश्ते काफी अच्छे थे और ऐसा कई मौकों पर अकसर सामने भी आता रहा था. पाकिस्तान की करगिल घुसपैठ के दौरान एक ऐसा मौका भी आया जब अटल बि...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.