Skip to main content

Posts

Showing posts with the label WI vs SL

दस साल बाद श्रीलंका टीम के पास वेस्टइंडीज में टेस्ट जीतने का मौका

पोर्ट आफ स्पेन  : करीब दस साल बाद  श्रीलंका क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा  होने जा रहा है. बुधवार को शुरू हो रहे इस दौरे में दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. दोनों का इरादा इस दुर्लभ मौके का पूरा फायदा उठाने का होगा. टेस्ट दर्जा मिलने के 36 साल बाद श्रीलंका का यह चौथा कैरेबियाई दौरा है और पहली बार दो से अधिक मैचों की सीरीज खेली जा रही है. श्रीलंका टीम की कमान जहां  दिनेश चांडीमल  के हाथ में होगी वहीं वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी  जेसन होल्डर  होंगे. पिछली बार दस साल पहले  महेला जयवर्धने  की अगुवाई में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी. पिछले साल मैचों में श्रीलंका को सिर्फ एक में पराजय का सामना करना पड़ा जब उसे भारत ने हराया. इसके अलावा श्रीलंका ने यूएई में पाकिस्तान को 2-0 से मात दी और बांग्लादेश को भी इसी अंतर से हराया. वैसे प्रमुख खिलाड़ियों की समस्याओं के कारण श्रीलंका के लिये चुनौती कठिन हो गई है. सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने, तेज गेंदबाज दुष्मंता चामीरा और नुवान प्रदीप चोट के कारण बाहर है. धनंजय डिसिल्वा को पिता की मौत के बाद स्वदेश रुकना पड़ा...