नई दिल्ली : रेलवे, यूनेस्को विश्व धरोहर शिमला कालका रेलखंड की 96 किलोमीटर की दूरी को तीन घंटे में पूरा कराने की कवायद में जुटा है. इसके लिए एक नई तकनीक के तहत रेलवे ट्रैक की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है तथा रेल पटरियों एवं स्लीपर में आवश्यक सुधार किया जा रहा है. शिमला कालका रेलखंड में 102 सुरंगें हैं और सैकड़ों घुमावदार मोड़ हैं, जिनकी वजह से ट्रेन की रफ्तार कम रखनी पड़ती है. अब ऐसी पहल की जा रही है कि 48 डिग्री के तीव्र घुमाव वाले ट्रैक पर भी ट्रेन की रफ्तार बनी रहे. हाल ही में कालका-शिमला रेलमार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों का समय करीब पांच घंटे से कम करके तीन घंटे करने की संभावनाएं तलाशने को कहा था. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री ने कालका-शिमला रेल मार्ग पर यात्रा अवधि तीन घंटे किए जाने हेतु संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे. इस साल के अंत तक इस संबंध में रिपोर्ट सौंपी जानी है. फिलहाल ट्रायल किए जा रहे हैं. शिमला से शोघी के बीच रफ्तार बढ़ाने के लिए ट्रैक को बेहतर बनाया जा रहा है. 22 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर चेकरे...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.