टीपू सुल्तान की जिस जयंती को मनाने पर कांग्रेस-बीजेपी में खिंची तलवारें, उसमें शिरकत नहीं करेंगे कुमारस्वामी
बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस सरकार सरकार बड़े स्तर पर टीपू सुल्तान की जयंती मनाने जा रही है. इस पर बीजेपी और कांग्रेस में तलवारें खिंची हुई हैं. बीजेपी जहां इसके लिए कांग्रेस पर आरोप लगा रही है, वहीं कर्नाटक सरकार ने आरोप लगाया कि वह 10 नवंबर को मनाए जाने वाले ‘टीपू जयंती’ समारोहों के मुद्दे पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है. राज्य सरकार ने उस दिन कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है. अब खबर आई है कि इस कार्यक्रम में अब सीएम कुमारस्वामी ही शामिल नहीं होंगे. दरअसल कुमारस्वामी बीमार चल रहे हैं. अब उनके डॉक्टर ने उन्हें 11 नवंबर तक पूरी तरह आराम करने के लिए कहा है. ऐसे में वह 10 नवंबर को कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे. 2019 के लिए BJP की प्लानिंग, बूथ पर ही दूसरे दलों में ऐसे लगाएगी सेंध मैसूर रियासत के 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान के जयन्ती समारोह को 2016 से राज्य सरकार 10 नवंबर को मनाते आ रही है. उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा टीपू जयंती मुद्दे पर सांप्रद...