Skip to main content

Posts

Showing posts with the label apple

एपल ने लॉन्च किए आईपैड प्रो, मैक मिनी और मैकबुक एयर के नए मॉडल्स

एपल ने बताया कि मैकबुक एयर का नया वर्जन 100 फीसदी रीसाइकिल किये गये एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बना है. न्यूयॉर्क:   एपल  ने अपने आईपैड प्रो, मैक मिनी और मैकबुक एयर के नए मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है. इस बार लॉन्च हुआ मैकबुक एयर का नया वर्जन रीसाइकिल किये गये एल्युमिनियम से बना है. इसके अलावा कंपनी ने  मैक मिनी और एक आईपैड प्रो  को भी उतारा है. ये सभी अपने पहले के वर्जन से महंगे हैं. बता दें कि दिवंगत स्टीव जॉब्स ने पहले मैकबुक एयर को लांच किया था. इसके करीब 10 साल बाद कंपनी में उनके उत्तराधिकारी बने टिम कुक ने मंगलवार को इस पीसी (पर्सनल कम्प्यूटर) का नया वर्जन लांच किया. यह पीसी पहले के 1.94 सेमी (0.75 इंच) की तुलना में महज 1.56 सेमी मोटा है. 100 फीसदी रीसाइकिल किये गये एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बना है मैकबुक एयर एपल ने बताया कि यह मॉडल 100 फीसदी रीसाइकिल किये गये एल्युमिनियम और प्लास्टिक से बना है. यह बदलाव इसके कार्बन फुटप्रिंट में कटौती करता है. पिछले साल ही एपल ने यह घोषणा की थी कि उसका लक्ष्य अपने आईफोन के लिये एक सर्कुलर प्रोडक्शन सिस्टम बनाना है. घोषणा में यह कहा गया था कि इसक...

देश के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग सबसे आगे

नई दिल्ली :  साल 2018 की पहली छमाही में भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन खंड में सैमसंग सबसे आगे रही और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगभग आधी रही. साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. सीएमआर इंडिया के 'मोबाइल हैंडसेट रिव्यू' रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग (48 फीसदी) के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस रही, जो 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है और एपल की बाजार हिस्सेदारी 22 फीसदी रही, जो तीसरे स्थान पर है. सैमसंग एस9 से मजबूत हुई कंपनी सीएमआर के इंडस्ट्री इंटेलिजेंस समूह के प्रमुख, प्रभु राम ने एक बयान में कहा, "प्रीमियम स्मार्टफोन खंड हालांकि छोटा है, लेकिन इसके ग्राहक मुख्य तौर से आकांक्षी प्रौद्योगिकी के जानकार युवा और मध्य आयु वर्ग के लोग हैं, तथा इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. सैमसंग के फ्लैगशिप एस9 ने उसे प्रीमियम खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने में सक्षम बनाया है." साल 2018 की पहली छमाही में देश में बिकनेवाला हर दूसरा प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग का डिवाइस था. राम ने कहा, "वनप्लस 6 की सफलता का मुख्य कारण कम कीमत में ...

...जब एक स्कूली बच्चे ने एप्पल के सुरक्षित नेटवर्क में लगा दी सेंध

सिडनी:  एप्पल के साथ काम करने का सपना देखने वाले एक स्कूली बच्चे ने कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा दी. बहरहाल, कंपनी का कहना है कि ग्राहकों से जुड़े डेटा से कोई समझौता नहीं हुआ है. विक्टोरिया की बाल अदालत को बताया गया कि किशोर ने एप्पल की बड़ी और शक्तिशाली डेटा प्रोसेसिंग प्रणाली मेनफ्रेम में अपने मेलबर्न स्थित घर से सेंध लगाई और 90 जीबी की सुरक्षित फाइल को डाउनलोड किया. ‘द एज’ ने कहा कि लड़के की उम्र तब 16 वर्ष थी और उसने एक वर्ष के भीतर सिस्टम तक कई बार पहुंच बनाई. वह एप्पल का प्रशंसक था और कंपनी के साथ काम करना चाहता था. एप्पल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसकी टीमों ने ‘अनाधिकृत पहुंच का पता लगाया, इसे रोका और कानून प्रवर्तन को इस घटना की सूचना दी. पुलिस ने लड़के के घर में पिछले वर्ष छापा मारा था और वहां से हैक की गई फाइल प्राप्त की. लड़के ने जुर्म कबूल लिया है और अगले महीने मामला फिर से अदालत में आ सकता है जहां उसकी सजा पर फैसला होगा.

Apple के सालाना इवेंट WWDC में लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट्स

ऐपल अपने सालाना डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में इस बार कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है. प्रोडक्ट्स में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही होंगे. भारतीय यूजर्स के हिसाब से सबसे खास इस बार iOS 12 होगा, क्योंकि iPhone यूजर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 4 जून का भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे से शुरू होगा. iOS 12 : रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कंपनी ज्यादा नए फीचर्स लाने के बजाए परफॉर्मेंस पर ध्यान देगी. क्योंकि iOS 11 में कंपनी ने पर्याप्त बदलाव किए थे. iPhone X के बाद यह iOS का पहला बड़ा अपडेट होगा इसलिए iPhone X के जेस्चर फीचर के लिए कुछ खास फीचर्स दिए जा सकते हैं. iPhone SE 2 : 2016 में कंपनी ने 4 इंच का iPhone लॉन्च किया था अब शायद इस डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी इसका अगला वेरिएंट पेश कर सकती है. आपको बता दें ये ऐपल का पहला स्मार्टफोन है जिसे भारत में भी ऐसेंबल किया जाता है. MacOS 10.14: इस बार कंपनी डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर का भी अपडेट का ऐलान कर सकती है. खबर है कि इस बार बड़े फीचर के तौर पर इसमें मैक और iOS ऐप का सपोर्ट भी दिया जा सकता है. watchOS 5: मैकरूमर्स के मुताबिक ऐपल वॉच ओ...