Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kailash Mansarovar

कैलाशनाथ की शरण में राहुल गांधी, कांग्रेस बोली बीजेपी क्यों है इतनी व्याकुल?

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रासे पहले बृहदारण्यक उपनिषद का एक मंत्र ट्वीट करके असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर, और मृत्यु से अमरता की ओर जाने की कामना की. उनके द्वारा पोस्ट किए गए मंत्र की अंतिम पंक्ति है- ॐ 'शान्ति: शान्ति: शान्ति:', हालांकि उनकी यात्रा शुरू होने से पहले ही हंगामा मच गया है. Rahul Gandhi  ✔ @RahulGandhi ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतम् गमय। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॥ 4:10 PM - Aug 31, 2018 बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनकी यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि राहुल गांधी 'चायनीज गांधी' की तरह बर्ताव कर रहे हैं. पटलवार करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 'शिव-भक्त' राहुल गांधी की कैलाश से बीजेपी क्यों व्याकुल हो रही है. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा से बीजेपी और पीएम मोदी क्यों व्याकुल हो रहे हैं? क्या वो नहीं जानते हैं कि कैलाश मानसरोवर कहां है? क्या वो नहीं जानते हैं कि कैलाश मानसरोवर चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में...