नई दिल्ली: संथारा शुरू कर चुके जैन मुनि तरुण सागर की हालत बेहद नाजुक हो गई है. करीब 20 दिनों से बीमार चल रहे तरुण सागर का वीडियो शुक्रवार को जारी किया गया है. इस वीडियो को आचार्य लोकेश मुनि ने अपने ट्विटर अकाउंट @Munilokesh पर ट्वीट किया है. वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि तरुण सागर बेहद कमजोर हो गए हैं. वे अन्य जैन मुनियों के साथ बैठे दिख रहे हैं. जैन मुनि उनके शरीर को सहलाते दिख रहे हैं. मानों वे उन्हें हिम्मत दे रहे हों. मैक्स अस्पताल में पीलिया का 20 दिनों से इलाज करा रहे तरुण सागर की तबियत में सुधार नहीं हो रहा था. डॉक्टरों ने जब उन्हें इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने आगे इलाज कराने से मना कर दिया और अपने अनुयायियों के साथ गुरुवार शाम कृष्णा नगर (दिल्ली) स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल आ गए. दिल्ली जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तरुण सागर अपने गुरु पुष्पदंत सागर महाराज की स्वीकृति के बाद संथारा ले रहे हैं. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-s...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.