Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Vajpayee-Bush

अमेरिकी राजदूत ने कहा, 'वाजपेयी-बुश के शासन में भारत-अमेरिका संबंध ने छुआ नया स्तर'

नई दिल्ली:  अमेरिकी राजदूत केनेथ आई जस्टर ने गुरुवार को कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शासन में भारत-अमेरिका संबंधों की प्रगति ने नये स्तर को छुआ, जबकि इससे पहले दोनों देशों के बीच रिश्तों में फासले थे. राजदूत ने ये बातें यहां भारत के पूर्व विदेश सचिव और अमेरिका में राजदूत रह चुके ललित मानसिंह के साथ ‘इवॉल्यूशन ऑफ यूएस इंडिया रिलेशनशिप’’ (भारत-अमेरिका संबंधों का विकास) विषय पर चर्चा के दौरान कहीं. अमेरिकी राजदूत ने कहा, ‘वाजपेयी और बुश के कार्यकाल से पहले तक भारत-अमेरिका के रिश्ते में फासले थे. दोनों नेता इस संबंध को नये स्तर तक ले गए.’ जस्टर से सहमत होते हुए मानसिंह ने कहा,‘हाल के वर्षों से पहले तक भारतीय समुदाय ने विदेश नीति निर्माण में प्रमुख भूमिका नहीं निभाई जबकि भारतीय आव्रजकों ने खुद की पहचान बनायी और सरकार ने संपर्क कार्यक्रम पर ध्यान केन्द्रित किया तथा भारत-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने के लिये भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय का इस्तेमाल अपने पक्ष में लॉबी तैयार करने के लिए किया.’ वाजपेयी का गुरुवार शाम को एम्स में हुआ निधन  बता दें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहा...