Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अयोध्या राम मंदिर

जानिए, अयोध्या में कैसे बनेगा राम मंदिर?, कैसी है मंदिर निर्माण की तैयारी?

  अयोध्याः  490 साल पुराने अयोध्या मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2019 तक टाल दी है . सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद साधु संतों ने सरकार से राम मंदिर पर अध्यादेश लाने की मांग की है . यही नहीं बीजेपी के सांसद हरिओम पाण्डेय ने तो अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्राईवेट मेम्बर बिल तक लाने का ऐलान कर दिया है . ऐसे में सवाल अब यही उठता है कि अयोध्या में राम मंदिर कब बनेगा ? मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बनेगा या अध्यादेश से या फिर संसद से क़ानून पास होने के बाद ? ये वो सवाल हैं जिन पर पूरा देश आज बहस कर रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले 28 वर्षों से अयोध्या में एक जगह ऐसी भी है, जहां राम मंदिर के निर्माण की तैयारी का काम चल रहा है. आपको अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि न्याय कार्यशाला में मंदिर निर्माण की तैयारी पूरी दिखाई देगी. भगवान श्रीराम की जन्म भूमि से महज़ 2 किलोमीटर दूर इस कार्यशाला में पत्थरों को तराशने का कार्य 1990 से लगातार जारी है . इस कार्यशाला में राम मंदिर के लिए पत्थरों की नक्काशी की जा रही है . अब तक राम मंदिर के लिए 65% पत्थरों को तराशा जा चुका है . राम मंदिर ...