बरेली: बरेली में एसिड अटैक की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक दलित महिला से रेप में नाकाम होने पर दरोगा के बेटे ने महिला पर तेजाब से हमला कर दिया. इतना ही नहीं महिला को बचाने आई उसकी ननद और भाभी पर भी आरोपी ने तेजाब डाल दिया और महिला के बच्चों को आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया. घटना की जांच के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सतीश यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दीपक का नबाबगंज में कोल्हू है और पीड़िता महिला वहां पर लगे नल से पानी पीने गई थी. उस दौरान वहां पर किसी बात को लेकर पीड़िता का झगड़ा हो गया. जिसके बाद दीपक ने तेजाब से हमला कर दिया. पुलिस ने उन्होंने बताया की सभी का मेडिकल कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दीपक ने उसका रेप करने की कोशिश की. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया. वहीं, जब उसकी ननद और भाभी उसे बचाने सामने आई तो आरोपी दीपक ने उनपर भी तेजाब डाल दिया. इतना ही नहीं अपनी मां को बचाने आए बच...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.