Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PM Narendra Modi

पत्नी संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रवींद्र जडेजा, PM ने खुद शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया-  शानदार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी से शानदार बातचीत हुई. नई दिल्ली:  हाल ही में टीम इंडिया के  ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा  ने अपनी पत्नी रिवाबा सोलंकी के साथ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. रवींद्र जडेजा  और उनकी पत्नी रिवाबा ने पीएम मोदी से औपचारिक मुलाकात की. बता दें कि हाल ही में रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को करणी सेना की गुजरात राज्य की महिला इकाई का प्रमुख बनाया गया है. रिवाबा इसी साल मई में तब चर्चा में आईं थी, जब एक कांस्टेबल ने उन्हें चांटा मार दिया था. वहीं, करणी सेना गुजरात और राजस्थान में क्षत्रीय और राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करता है. करणी सेना पिछले साल तब पूरे देश में चर्चा में आई थी, जब उसने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के पुरजोर विरोध किया था और राजस्थान में उसे रिलीज होने नहीं दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया-  शानदार ख...

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला: नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला, प्रधानमंत्री गलती स्वीकारें

नई दिल्ली:  आज नोटबंदी को हुए दो साल हो गए. नोटबंदी के फैसले के खिलाफ आज भी कांग्रेस पहले की तरह ही हमलावर है. नोटबंदी के दो साल को कांग्रेस बरसी और काला दिन के रूप में मना रही है. कांग्रेस ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने के मौके पर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि आठ नवंबर, 2016 को उठाया गया कदम ‘आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला' है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि अब नोटबंदी की जवाबदेही सुनिश्चित करने का समय आ गया है और प्रधानमंत्री को जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘नोटबंदी आज़ादी के बाद सबसे बड़ा घोटाला है. नोटबंदी से कालाधन रखने वालों की हुई ऐश, रातों रात ‘सफेद' बनाया सारा कैश! न काला धन मिला, ना नक़ली नोट पकड़े गए, ना ही आतंकवाद व नक्सलवाद पर लगाम लगी.' उन्होंने कहा, ‘120 लोग मारे गए, अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ का नुकसान, लाखों नौकरियां गईं. मोदी जी, देशवासियों को अब तक ‘अर्थव्यवस्था तहस-नहस दिवस' यानी नोटबंदी की दूसरी बरसी की बधाई नहीं दी? कोई विज्ञापन भी नहीं? आप भूल गए होंगे लेकिन दे...

लालकृष्ण आडवाणी को पीएम मोदी दी जन्मदिन की बधाई, बोले- भारत के विकास में आपका बड़ा योगदान

नई दिल्ली:  आज भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) का जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद लालकृष्ण आडवाणी को उनके 91वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान है. पीएम मोदी ने टि्वटर पर लिखा, ‘भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान बहुत बड़ा है. मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल की प्रशंसा भविष्योन्मुखी निर्णय लेने और जनपक्षधर नीतियों के लिए की जाती है. उनकी विद्वता की प्रशंसा सभी राजनीतिज्ञ करते हैं.' बता दें कि खुद पीएम मोदी लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पर भी गए हैं, जहां उन्होंने बधाई विश किया. इससे पहले पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘पार्टी के वरिष्ठ नेता का भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव पड़ा है. उन्होंने नि:स्वार्थ भावना और सतत परिश्रम से भाजपा को खड़ा किया और आश्चर्यजनक रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe=...

उम्मीद है कि भीड़ हत्या पर पीएम की निंदा के बाद ठोस कदम उठाए जाएंगे : महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज उम्मीद जताई कि भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा के बाद अपराधियों के खिलाफ ठोस और दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे. मुफ्ती ने ट्विटर पर कहा, "भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने पर चर्चाएं हो रही हैं और इसके आम हो जाने से भारत में लोकतंत्र का स्तर गिरा है. मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री का इसकी निंदा करने वाले बयान आने के बाद अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएंगे और दंडात्मक उपाय किए गए जाएंगे." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्रीय दैनिक को दिए साक्षात्कार में गौ रक्षकों और पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटनाओं से संबंधित सवाल पर कहा, "यह बहुत दुखद है और हम ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं."  प्रधानमंत्री ने कहा, "अगर देश में एक घटना भी होती है तो यह दुखद है और कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए. मेरी सरकार कानून के शासन और प्रत्येक नागरिक की जिंदगी और स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए." इस मुद्दे पर केंद्र...

शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल डील पर उठाए सवाल, बोले 'खामोश' क्यों हैं पीएम मोदी

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के सासंद शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल डील को लेकर सवाल किए हैं और कांग्रेस के कंधे पर बंदूक रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस नेता आरएस सुरजेवाला ने राफेल डील को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके आरोपों में दिए गए तथ्य तार्किक लगते हैं. उन्होंने कहा कि इस कारण प्रधानमंत्री को जल्द से जल्द जवाब देकर स्थिति साफ करनी चाहिए. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट में लिखा, 'सर (पीएम मोदी) हम इस मुश्किल और चिंताजनक स्थिति का मुकाबला करने के लिए अपने दिशानिर्देश और उत्तर का इंतजार कर रहे हैं. हमेशा की तरह आपके 'खामोश' रहने से समस्या के समाधान में मदद नहीं मिलेगी. सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया है कि हमारे कुछ ईमानदार ब्यूरोक्रेट्स संवेदनशील दस्तावेजों, फाइलों, कागजातों को आगे लीक कर रहे हैं.' Shatrughan Sinha  ✔ @ShatruganSinha https:// youtu.be/IgIn4qzX9Iw   @ rssurjewala made fresh attacks substantiating every claim over the Defence deal. He was well researched & rehearsed-an orator par excelle...

मोदी का इंडिया-चाइना बॉर्डर मिशन, खुद गए किंगदाओ और सेना प्रमुख को भेजा बॉर्डर

कूटनीति के माहिर खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के मिशन में जुटे हुए हैं. इसके लिए वो हर कूटनीतिक और राजनीतिक दांव आजमा रहे हैं. डोकलाम पर चीन को कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर करने के बाद अब पीएम मोदी सीमा विवाद को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं. इसी कड़ी में शनिवार को एक ओर पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के किंगदाओ शहर को रवाना हुए, तो दूसरी ओर सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत चीन बॉर्डर से सटे अरुणाचल के ताक्सिंग इलाके का दौरा करने निकल पड़े. शनिवार को सेना प्रमुख ताक्सिंग पहुंचे और अग्रिम चौकियों का दौरा किया. साथ ही सैन्य ऑपरेशन की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान जनरल रावत ने सैनिकों से सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बेहतर करने को लेकर कदम उठाने को कहा. माना जा रहा है कि सेना प्रमुख रावत का चीन सीमा से सटे इलाकों का यह दौरा कूटनीति का हिस्सा था. पीएम मोदी इस बात को भलीभांति जानते है कि सीमा पर शांति स्थापित किए बिना दोनों देशों के बीच रिश्तों को बे...

वैष्‍णो देवी में श्रद्धालुओं की जीवन रक्षा के लिए दी शहादत, शहीद हरविंदर को प्रधानमंत्री करेंगे सम्‍मानित

उन्‍होंने अपनी इस शहादत से करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं की जान बचाई थी, जिसमें अधिकांश बुजुर्ग, महिलाएं और बच्‍चे थे. नई दिल्‍ली :  माता वैष्‍णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की जान बचाने के लिए CRPF  के हेडकांस्‍टेबल हरविंदर सिंह ने अपने जीवन की आहुति दे दी.  शहीद हेडकांस्‍टेबल हरविंदर सिंह की शहादत को नमन करने के लिए PMO ने उनका नाम का जीवन रक्षा कैटेगरी में दिए जाने वाले  प्रधानमंत्री पुलिस मेडल के लिए चयनित किया है. शहीद हेडकांस्‍टेबल हरविंदर सिंह की तरफ से यह  सम्‍मान  उनकी पत्‍नी हरजीत कौर ग्रहण करेंगी. उल्‍लेखनीय है कि शहीद हेडकांस्‍टेबल हरविंदर सिंह ने 24 अगस्‍त को माता वैष्‍णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की जिंदगी बचाते हुए शहादत को गले लगाया था. उन्‍होंने अपनी इस शहादत से करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं की जान बचाई थी. जिसमें अधिकांश बुजुर्ग, महिलाएं और बच्‍चे थे. क्‍या था पूरा हादसा इस हादसे के समय माता वैष्णों देवी में तैनात CRPF के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि यह वाकया 24 अगस्‍त 2016 का है. उस दिन हेडकांस्‍टेबल हरविंदर सिंह की तैनाती मंदिर के गेट नंबर तीन पर श्रद्धालुओं की सु...