Skip to main content

पत्नी संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रवींद्र जडेजा, PM ने खुद शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया-  शानदार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी से शानदार बातचीत हुई.


नई दिल्ली: हाल ही में टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा सोलंकी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है.

रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा ने पीएम मोदी से औपचारिक मुलाकात की. बता दें कि हाल ही में रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को करणी सेना की गुजरात राज्य की महिला इकाई का प्रमुख बनाया गया है. रिवाबा इसी साल मई में तब चर्चा में आईं थी, जब एक कांस्टेबल ने उन्हें चांटा मार दिया था.

वहीं, करणी सेना गुजरात और राजस्थान में क्षत्रीय और राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करता है. करणी सेना पिछले साल तब पूरे देश में चर्चा में आई थी, जब उसने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के पुरजोर विरोध किया था और राजस्थान में उसे रिलीज होने नहीं दिया था.



PM Narendra Modi, Ravindra Jadeja

बता दें कि रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं चुना गया है. सीरीज का पहला मैच बुधवार को ब्रिस्बेन में खेला गया, जिसमें भारत को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टेस्ट मैचों में विश्व के दूसरे नंबर के ऑलराउंडर जडेजा ने टीम में कमबैक करने के बाद इंग्लैंड में और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. इसकी बदौलत ही उन्हें चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया.

2016 में रवींद्र जडेजा से शादी हुई थी
रिवाबा की रवींद्र जडेजा से साल 2016 में शादी हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. रिवाबा एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं. रवींद्र जडेजा कुछ समय पहले तक टीम इंडिया में जगह बनाने में संघर्षरत थे लेकिन इंग्लैंड दौरे की टेस्ट सीरीज में मौका मिलने के बाद उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया और उसके बाद एशिया कप और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक भी लगाया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...