Skip to main content

Posts

Showing posts with the label INDvsWI

चेन्नई टी-20: कप्तान ब्रेथवेट ने कहा- 0-3 की हार शर्मनाक, मगर हमने कड़ी टक्कर दी

चेन्नई :  वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट  ने स्वीकार किया है, कि  0-3 से सूपड़ा साफ  होना ‘शर्मनाक’ है. लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के साथ हाल में संपन्न सीरीज में उनकी टीम ने जो जुझारूपन दिखाया वह उनकी पहचान रहा. भारत ने रविवार को यहां अंतिम टी-20 में गत विश्व चैंपियन टीम को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीनस्वीप किया. ब्रेथवेट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मेरे कहने का मतलब है, कि 3-0 से हारने पर बुरा लगता है और कप्तान के रूप में यह मेरे लिए भी शर्मनाक है. लेकिन हमने जो प्रदर्शन किया और टक्कर दी, यह देखते हुए कि हमें सीमित संसाधनों में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता दिखानी थी, मुझे लगता है कि यह इस संक्षिप्त सीरीज में हमारे प्रदर्शन की पहचान रहा.' उन्होंने कहा, 'टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है. एक समूह के रूप में हम अपने संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ उपयोगी करने का प्रयास कर रहे हैं. पहले मैच में हमने कड़ी टक्कर दी, हमने गेंद से अपनी क्षमता दिखाई.' बल्लेबाजी पर जताया भरोसा ब्रेथवेट ने कहा, 'दूसरे मैच में हम कुछ नहीं कर पाए और तीसरे ...

VIDEO : शिखर धवन ने शाई होप के छक्के को इस तरह एक रन में बदला, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

नई दिल्ली :  टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैचमें शानदार 92 रनों की पारी खेली. इस मैच में ऋषभ पंत ने भी 58 रनों की पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों के अर्धशतकों के दम पर भारत ने विंडीज को आखिरी गेंद पर 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया. वेस्टइंडीज ने चेन्नई में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. विंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 181 रनों का स्कोर बनाया. भारत ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया. वनडे सीरीज से ही फ्लॉप चल रहे शिखर धवन का बल्ला इस मैच में जमकर बोला. शिखर धवन ने 62 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े. धवन का टी-20 में यह सर्वोच्च स्कोर है. उनकी इस शानदार पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार प्रदान किया गया. इस मैच में बल्ले से कमाल दिखाने वाले शिखर धवन ने बेहतरीन फील्डिंग का भी नमूना पेश किया. शिखर धवन ने बाउंड्री लाइन पर शानदार फील्डिंग करते हुए शाई होप के छक्के को रोककर भारत के लिए 5 रन बचाए. छठे ओवर में शिखर धवन ने 5 रन बचाए, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है...