Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Spiritual reader

भय्यूजी महाराज ने क्‍यों किया सुसाइड, 2 साल से थे अकेले!

नई दिल्‍ली:  आध्‍यात्मिक धर्मगुरु भय्यू जी महाराज  ने मंगलवार (12 जून) को अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली. इस घटना की अभी आपराधिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा है. उन्‍हें इंदौर के बांबे अस्‍पताल में गंभीर अवस्‍था में भर्ती कराया गया था. वह ऐसे आध्‍यात्मिक गुरु थे जिन्‍हें  मध्‍य प्रदेश  सरकार ने राज्‍यमंत्री का दर्जा दिया था. हालांकि उन्‍होंने कार और अन्‍य सरकारी सुविधाएं लेने से मना कर दिया था. वह अप्रैल 2016 में ही सार्वजनिक जीवन से संन्‍यास ले चुके हैं. पारिवारिक विवाद के कारण अवसाद में थे इंडियन एक्‍सप्रेस  ने इंदौर के डीआईजी हरीनारायणचारी मिश्रा के हवाले से कहा कि उनकी आत्‍महत्‍या के पीछे पारिवारिक विवाद कारण माना जा रहा है. यह भी अफवाह है कि वह इस कारण अवसाद में थे. उनकी मौत के बाद अस्‍पताल के बाहर भारी संख्‍या में समर्थक जुटने लगे थे. पूर्व मॉडल और जमीनदार के पुत्र भय्यूजी महाराज का सही नाम उदयसिंह देशमुख था. वह अपने पहनावे को लेकर काफी चर्चा में रहते थे. भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जानें 5 बातें पहनावे और महंगी जीवनश...