Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्‍मोकिंग

स्मोकिंग करने वाले के पास भी रहना है खतरनाक, बच्चों पर पड़ता है सबसे बुरा असर

वॉशिंगटन:  धूम्रपान करने वालों के निकट एक घंटा रहना भी किशोरों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. उन्हें सांस लेने और व्यायाम करने में दिक्कत हो सकती है. एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है. अध्ययन में 2014-15 के एक सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें अमेरिका में 12 साल या उससे अधिक आयु के लोगों में तंबाकू के इस्तेमाल और उससे जुड़ी संबंधित समस्याओं को शामिल किया गया है. इस अध्ययन में धूम्रपान नहीं करने वाले 7,389 ऐसे किशोरों को शामिल किया गया है, जिन्हें अस्थमा की शिकायत नहीं है. अमेरिका के सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि तंबाकू धूम्रपान करने वालों के संपर्क में रहने वाले किशोरों में श्वसन संबंधी समस्याएं विकसित होने का खतरा अधिक होता है. इस अनुसंधान का प्रकाशन ‘पीडीऐट्रिक्स’ जर्नल में किया गया है. स्मोकिंग को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा, जानना है जरूरी भारत में स्मोकिंग करने वाले प्रत्येक 10 में से सात लोग स्मोकिंग को सेहत के लिए खतरनाक समझते हैं, इनमें से 53 फीसदी लोग स्मोकिंग छोड़ने की कोशिशों में नाकाम रहे हैं . गैर सरकारी सं...

हड्डियों के लिए नासूर बन सकती है स्मोकिंग, इस लत को छोड़ने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली:  सिगरेट पीने वालों को हड्डी का इलाज कराना पड़े तो मुश्किल आती है , क्योंकि उनकी हड्डी ठीक होने में लंबा समय लग सकता है. ऐसा एक नए अध्ययन में सामने आया है. यह समस्या बुजुर्गो और महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है. आंकड़े बताते हैं कि तंबाकू का लंबे समय तक उपयोग करने के कारण हर सप्ताह 13,000 से अधिक भारतीय पुरुष और 4,000 महिलाओं की मौत हो जाती है. धूम्रपान स्पष्ट रूप से एक जन-स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है. ऐसे में युवकों और युवतियों को इस लत से बचाने के उपायों पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है. खासकर वे युवा, जो धूम्रपान के दुष्प्रभावों के लिए विशेष रूप से संवेदनशील हैं. धूम्रपान छोड़ने से ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना भी कम हो जाती है एचसीएफआई के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा, "इस लत को किसी भी समय छोड़ देने से दिल की बीमारी और फेफड़ों के कैंसर से मरने का भय कम हो जाता है. धूम्रपान छोड़ने से ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना भी कम हो जाती है. धूम्रपान छोड़ने से व्यक्ति के चेहरे पर रौनक लौटने लगती है और पुरुषों एवं महिलाओं दोनों के लुक्स में सुधार होता है." उन्ह...