नई दिल्ली: अगर किसी इंसान के माथे पर उनके उम्र के अनुपात में समय से पहले गहरी झुर्रियां हैं, तो उन्हें दिल की बीमारी होने का खतरा है. हाल में हुए एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है. फ्रांस के हॉस्पिटैलियर यूनिवर्सिटायर डे टॉउलाउज के एसोसिएट प्रोफेसर योलांडे एस्क्यूरॉल ने कहा कि हमने इस शोध में झुर्रियां को इस तरह के जोखिम होने का सिम्बल बनाया, क्योंकि इस पर किसी की भी आसानी से नजर चली जाती है. महज किसी भी इंसान के चेहरे को देखकर इस जोखिम का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जीवनशैली में सुधार और इलाज होने पर इस जोखिम को कम किया जा सकता है. उन्होंने इससे बचने के सलाह के रूप में कहा कि इंसान को अपनी जीवनशैली और स्वस्थ भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अधिक जोखिम वाले इंसान में पहले ही इसकी पहचान कर लेने से इससे बचा जा सकता है. एस्क्यूरॉल कहते हैं कि निश्चित रूप से अगर आपमें इस तरह का जोखिम है तो आप ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्लूकोज की जांच कराएं. लेकिन आपको जीवनशैली से जुड़े कुछ बातों पर भी गौर करना होगा. चार आयुवर्ग के लोग शामिल हुए वैसे तो बढ़ती उम्र के साथ हार्ट संबंधी ब...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.