Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Arvind Kejriwal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बदलें तो मिल सकते हैं भाजपा को वोट : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंर केजरीवाल केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम जल्द ही एक प्रस्ताव पर चर्चा करेगा कि दिल्ली में स्थित रामलीला मैदान का नाम बदल कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वापपेयी के नाम पर रख दिया जाएगा. इस खबर के आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रामलीला मैदान इत्यादि के नाम बदलकर अटल जी के नाम पर रखने से वोट नहीं मिलेंगे. भाजपा को प्रधान मंत्री जी का नाम बदल देना चाहिए. तब शायद कुछ वोट मिल जायें. क्योंकि अब उनके अपने नाम पर तो लोग वोट नहीं दे रहे. पहले प्रधानमंत्री को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने को कहा  आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राशन कार्ड रद्द किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर के कहा है कि 'मोदीजी ने लाल किले से कहा कि उन्होंने 6 करोड़ फ़र्ज़ी राशन कार्ड कटवाए. PMO दिल्ली के अफसरों को फोन करके ज़बर्दस्ती कार्ड कटवाता है. उन्होंने कहा, मोदीजी, आप देश संभालिए, देश संभल नही...

पंजाब में खैरा गुट से बातचीत के खिलाफ नहीं हैं : अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में आपसी मतभेदों को हल करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पार्टी के हित के लिए सुखपाल सिंह खैरा के नेतृत्व वाले असंतुष्ट विधायकों के गुट से बातचीत के खिलाफ नहीं है. केजरीवाल ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी गठबंधन से भी इनकार किया. उन्होंने कहा नहीं, ऐसा नहीं होने जा रहा. पंजाब यात्रा के दौरान रविवार केजरीवाल मेहल कलां में पार्टी विधायक कुलवंत सिंह के पिता के भोग की रस्म में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने सुनाम में पार्टी विधायक अमन अरोड़ा के निवास पर पंजाब में पार्टी के 11 विधायकों से अनौपचारिक मुलाकात की. पंजाब विधानसभा के सत्र से पहले 'आप' के विधायक दल के आह्वान पर अरोड़ा ने असंतुष्ट खेमे के विधायकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. पंजाब विधानसभा का सत्र 24 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा. पिछले माह 'आप' ने नेता प्रतिपक्ष के पद से खैरा को हटाकर चीमा को नियुक्त कर दिया था. पार्टी के 20 में से 8 विधायकों ने इस पर बगावत कर दी थी जिससे राज्य में पार्टी की इकाई संकट मे...

वाजपेयी का हालचाल जानने AIIMS पहुंचे केजरीवाल, नहीं मनाएंगे जन्मदिन का जश्न

नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एम्स पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जाना. आज केजरीवाल का जन्मदिन है और वह 50 साल के हो गए हैं. वाजपेयी के बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं से जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का अनुरोध किया है. केजरीवाल के साथ पहुंचे मनीष सिसोदिया सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी एम्स पहुंचे और वाजपेयी का हाल जाना. इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, अनुप्रिया पटेल भी एम्स पहुंचे. अटलजी का स्वास्थ्य जाकर दुख हुआः केजरीवाल केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘‘अटलजी के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर दुख हुआ. मैं ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’’ मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने और इस अवसर पर उनके आवास पर आने से बचने का अनुरोध किया है. 11 जून से एम्स में भर्ती हैं वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को ग...

केजरीवाल सरकार पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, पूछा-एलजी हाउस में किसकी मंजूरी से धरने पर बैठे?

नई दिल्ली :  दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहा विवाद अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. हाइकोर्ट ने इस मामले में अब मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल और उनकी सरकार से पूछा है कि वह बताएं कि उपराज्यपाल के घर पर वह किसकी इजाजत से धरने पर बैठे. अफसरों की कथित हड़ताल के मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री एलजी हाउस में पिछले 8 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं. इस मामले में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक विजेंदर गुप्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाईकोर्ट ने इस मामले में कहा, ये धरना किसकी अनुमति से हो रहा है. क्या इसकी मंजूरी कैबिनेट की बैठक में ली गई. अगर ये धरना है तो ये एलजी हाउस में नहीं हाेना चाहिए. इस मामले में अगली सुनवाई 22 जून को होगी. इससे पहले हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा, इसे आप धरना नहीं कह सकते . आप इस तरह से किसी के ऑफिस या घर में जाकर धरने पर नहीं बैठ सकते. इस मामले में दिल्ली सरकार के वकील ने कहा, आईएएस अफसर कल ये स्वीकार कर चुके हैं, कि वह...

केजरीवाल ने पूछा-नीति आयोग की बैठक में कैसे गए एलजी, सरकार ने कहा, गलत है आपकी जानकारी

नई दिल्ली :  केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए नीति आयोग की बैठक में कथित तौर पर उपराज्यपाल के जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. नीति आयोग की बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के उपस्थिति संबंधी खबरों पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने शहर के संवैधानिक प्रमुख को बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत नहीं किया है. वहीं नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने बैजल की उपस्थिति का दावा करने वाली खबरों को झूठी बताया है. केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री का स्थान लेने का अधिकार है? मैंने उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए अधिकृत नहीं किया है.’ Arvind Kejriwal  ✔ @ArvindKejriwal Under which provision of the Constitution does LG have powers to replace the Chief Minister? I have not authorised him to go in my place. https:// twitter.com/scribe_prashan t/status/1008198934022492160  … 10:31 AM - Jun 17, 2018 ट्विटर पर किसी ने द...

दिल्ली में 5 मुख्यमंत्रियों ने खोला मोर्चा, 2019 के लिए तेज हुई थर्ड फ्रंट की लड़ाई

2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए लामबंद हो रहे तीसरे मोर्चे को अपनी एकजुटता दिखाने का दूसरा बड़ा मौका मिल गया है. दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिछले 6 दिन से चल रहे धरने पर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने खुलकर समर्थन दे दिया. वहीं दक्षिण में कद्दावर डीएमके नेता स्टालिन और गुजरात से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी केजरीवाल की लड़ाई में उनका साथ दे रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की ये ताकत कितना असर दिखाएगी, ये अगले साल होने वाले आम चुनाव में पता चल जाएगा. नीति आयोग की बैठक में शिरकत करने के लिए एक दिन पहले दिल्ली आए चार राज्यों के गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों ने केजरीवाल के समर्थन में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. इसको केजरीवाल के समर्थन के बहाने मोदी सरकार के खिलाफ तीसरे मोर्चे की चुनावी तैयारी माना जा रहा है. इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकजुटता देखने को मिली थी. अब शनिवार को दिल्ली के उप राज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल और मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष आम आदमी पार्टी क...

भूख हड़ताल में चौथे दिन घटने की बजाए बढ़ा केजरीवाल के मंत्री का वजन! सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

नई दिल्ली :   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों का शनिवार को लगातार छठे दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना जारी है. आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता रविवार को बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि इसी दौरान उनका ये धरना प्रदर्शन दूसरी खबरों के कारण चर्चा में बना हुआ है. अब दावा किया जा रहा है कि भूख हड़ताल के बाद भी केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का वजन बढ़ गया है. भूख हड़ताल पर बैठे अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों का जब चेकअप हुआ तो टीम हैरान रह गई, क्योंकि सत्येंद्र जैन का वजन बढ़ा हुआ था. शुक्रवार को चौथे दिन उनकी इस भूख हड़ताल पर सवाल उठ रहे हैं. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर चटखारे ले रहे हैं. Tarun Kalra @tarunkalra28 केजरीवाल सरकार के व्हाट्सअप ग्रुप के मुताबिक मंत्री सत्येन्द्र जैन जो पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं उनका वजन गुरुवार शाम 6.28 पर 80 किलो था शुक्रवार रात 10 बजे 80.6 किलो हो गया PTI- 80.3 किलो गुरुवार के दिन शाम 6 बजे 81.5 किलो शुक्रवार के दिन दोपहर 2.30 बजे @ totaltv_news 12:01 PM - Jun...

क्या धरना ही दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल का राजधर्म है?

अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह बिना सूचना के राजनिवास में धरना शुरू किया है, ऐसे में बहुत संभव है कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण बैठकों में उनको बुलाने से पहले दस बार सोचे... नई दिल्ली : सोमवार शाम से ही अलग-अलग संचार माध्यमों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल  और उनके कैबिनेट सहयोगियों की विशिष्ट तस्वीरें नजर आ रही हैं. बड़े से लाल सोफे पर अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय लेटे हुए हैं, तो दूसरे सोफे पर मेज तक पांव पसारे मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन शेषशायी मुद्रा में नजर आ रहे हैं. पहली नजर में तो ये लगा कि कहीं ये तस्वीरें फोटोशॉप विधा का अनुपम उदाहरण तो नहीं हैं, लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि जैसा दिख रहा है, मंजर असल में वैसा ही है. चार महीने पहले दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से हुए विवाद के बाद से कैमरों से दूरी बनाकर चल रहे अरविंद केजरीवाल एक बार फिर धरना मोड में आ गए हैं. इस बार वे रेल भवन के सामने की सड़क या जंतर-मंतर जैसे परिचित स्थानों के बजाय दिल्ली के राजनिवास में ही धरनानशीं हो रहे हैं. केजरीवाल की मांग है कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ...