Skip to main content

Posts

Showing posts with the label JDU

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा - 'हमारी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली है JDU'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के सामने सभी बातें रखूंगा और बैठक में जो भी बातें सामने आएगी उसके बाद कोई फैसला लूंगा. पटना:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में जारी घमासान के बीच  उपेंद्र कुशवाहा  आज पार्टी की कार्यकारिणी बैठक करेंगे. पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के लिए उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंच चुके हैं और यहां उन्होंने मीडिया से बात की और  जनता दल युनाइटेड  पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेडीयू हमारी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली हुई है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के सामने सभी बातें रखूंगा और बैठक में जो भी बातें सामने आएगी उसके बाद कोई फैसला लूंगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी अमित शाह से कोई मुलाकात नहीं हुई है और साथ ही राहुल गांधी से मुलाकातों की खबरों को उन्होंने गलत बताया. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें  आ रही थी कि एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को बाहर रखकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राष्ट...

बिहार: BJP का 20-20 फॉर्मूला क्‍या वाकई नीतीश कुमार को मंजूर होगा?

नई दिल्‍ली:  2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर सत्‍तारूढ़ एनडीए में मची खींचतान और नीतीश कुमार की जेडीयू के दांवपेंच के बीच पहली बार बीजेपी ने अपनी रहस्‍यमयी चुप्‍पी तोड़ी है. सूत्रों से खबर आ रही है कि बीजेपी ने यहां की 40 लोकसभा सीटों को लेकर 20-20 फॉर्मूला अपनाने का फैसला किया है. इसके तहत 20 सीटों पर बीजेपी लड़ेगी और बाकी 20 जेडीयू के लिए छोड़ देगी. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के कोटे से ही पांच सीटें रामविलास पासवान की लोजपा, दो सीटें उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा और बची एक सीट से रालोसपा के निलंबित सांसद अरुण कुमार को मैदान में उतारा जाएगा. 'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्‍सेदारी' बीजेपी ने दरअसल यह फॉर्मूला 2014 लोकसभा चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए बनाया है. इसके तहत जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्‍सेदारी का फॉर्मूला बीजेपी अपनाने पर जोर दे रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार, बीजेपी के साथ नहीं थे. बीजेपी के साथ लोजपा और रालोसपा थे. उसमें बीजेपी ने 22 सीटें, लोजपा ने छह सीटें, रालोसपा ने 3 सीटें जीती थीं. इस तरह कुल मिलाकर...

तेजस्वी यादव हुए 'लापता', 5 जुलाई से नहीं है कोई खोज-खबर, बिहार में मचा सियासी बवाल

पटना (आशुतोष चंद्रा)  :  नेता प्रतिपक्ष एवं बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव की बीते 5 जुलाई से कोई खोज खबर नहीं है. पिछली बार 5 जुलाई को तेजस्वी यादव को आरजेडी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में देखा गया था. उसके बाद से तेजस्वी यादव सियासी गलियारे में नजर नहीं आए. हालांकि ट्विटर पर तेजस्वी यादव सक्रिय हैं, लेकिन उनका दीदार आरजेडी के कार्यकर्ताओं और उनके विरोधियों को नहीं हो रहा. सियासी गलियारों में चर्चा, कहींं विदेश तो नहीं गए तेजस्‍वी  तेजस्वी यादव  की गैरमौजूदगी बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. चर्चा इस बात की है कि तेजस्वी विदेश दौरे पर गए हुए है, लेकिन तेजस्वी का विदेश दौरा किस मकसद से है, इसका खुलासा न तो तेजस्वी यादव के करीबी कर रहे हैं और न ही खुद तेजस्वी की ओर से किया गया है. जेडीयू ने तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी को सियासी मुद्दा बना लिया है. जेडीयू ने खोला मोर्चा जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को विदेश दौरे के मकसद का खुलासा करने को कहा है. नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी को ये बत...

बिहार: 2014 में केवल 2 जगह जीतने वाले नीतीश कुमार BJP से क्‍यों मांग रहे हैं 25 सीट?

बिहार में सत्‍तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड(जदयू) -बीजेपी के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चलने की अटकलों के बीच नीतीश कुमार की पार्टी ने 2019 के लिहाज से बड़ा दांव चल दिया है. रविवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू के वरिष्‍ठ नेताओं की बैठक के बाद प्रवक्‍ता अजय आलोक ने कहा कि अगले लोकसभा में उनकी पार्टी बिहार में 25 सीटों और बीजेपी 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही पार्टी ने स्‍पष्‍ट किया कि नीतीश कुमार ही बिहार में एनडीए का चेहरा होंगे और जिस तरह दिल्‍ली में बीजेपी 'बड़े भाई' की भूमिका में है, उसी तरह बिहार में जदयू की भूमिका होगी. 2014 में NDA को मिली थी 31 सीटें यहीं से बड़ा सवाल उठ रहा है कि आम चुनावों के लिहाज से क्‍या बीजेपी के साथ नीतीश कुमार की 'डील' हो गई है? लेकिन बीजेपी की रहस्‍यमयी 'चुप्‍पी' कुछ और ही इशारा करती है. दरअसल 2014 के लोकसभा चुनावों में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने अकेले 22 सीटें जीती थीं. उसकी सहयोगी रामविलास पासवान की लोजपा ने छह और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा ने 3 सीटें जीती थीं. इस तरह एनडीए को कुल 31 सीटें मिली थीं. वहीं जद...

उपचुनावों में बीजेपी को शिकस्त क्या मिली, NDA में दोस्तों के सुर ही बदल गए

चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों पर नतीजे आने के बाद एनडीए के सहयोगियों ने बीजेपी नेतृत्व पर दबाव की राजनीति शुरू कर दी है . सहयोगी दलों ने बीजेपी की कार्यशैली पर सवाल उठाना शुरू कर दिया . यूपी में तीन विधायकों वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने छः महीने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को ओम प्रकाश राजभर से मान-मनौवल करनी पड़ी है. नीतीश की अलग राह बिहार में एनडीए के सभी दलों ने अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की अपनी पुरानी मांग को एक बार फिर से उठाना शुरू कर दिया. नीतीश कुमार ने इस संदर्भ में पार्टी नेता के सी त्यागी और पवन वर्मा के साथ चर्चा की . पवन वर्मा ने नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की जेडीयू की लड़ाई जारी रहेगी. नीतीश कुमार ने असम में बीजेपी के नागरिकता संशोधन बिल का भी विरोध कर उसकी मु...