Skip to main content

उपचुनावों में बीजेपी को शिकस्त क्या मिली, NDA में दोस्तों के सुर ही बदल गए

चार लोकसभा और दस विधानसभा सीटों पर नतीजे आने के बाद एनडीए के सहयोगियों ने बीजेपी नेतृत्व पर दबाव की राजनीति शुरू कर दी है .


सहयोगी दलों ने बीजेपी की कार्यशैली पर सवाल उठाना शुरू कर दिया . यूपी में तीन विधायकों वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने छः महीने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को ओम प्रकाश राजभर से मान-मनौवल करनी पड़ी है.


नीतीश की अलग राह

बिहार में एनडीए के सभी दलों ने अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की अपनी पुरानी मांग को एक बार फिर से उठाना शुरू कर दिया. नीतीश कुमार ने इस संदर्भ में पार्टी नेता के सी त्यागी और पवन वर्मा के साथ चर्चा की . पवन वर्मा ने नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की जेडीयू की लड़ाई जारी रहेगी. नीतीश कुमार ने असम में बीजेपी के नागरिकता संशोधन बिल का भी विरोध कर उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं.


नीतीश कुमार अच्छी तरह जानते हैं कि केंद्र सरकार ने एनडीए की पुरानी सहयोगी टीडीपी की आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग नहीं मानी तो उसने सिर्फ मोदी सरकार से बाहर हुई बल्कि एनडीए के साथ अपने सारे रिश्ते भी खत्म कर लिए.


ये सब जानते हुए कि 14वें वित्त आयोग ने अपनी सिफ़ारिश में कहा है कि किसी भी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा केवल विशेष परिस्थिति में ही दिया जाना चाहिए. ऐसे में नीतीश कुमार की बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए है. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार दबाव इसलिए बना रहे हैं 2019 में उनकी पार्टी को बिहार कम से कम 15 लोकसभा सीटें मिलें.


उपेंद्र कुशवाहा की रणनीति

बिहार में एनडीए की एक और सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जल्दी ही सीटों का बंटवारा हो जाए. उपेंद्र कुशवाहा ने ये  बयान देकर बीजेपी नेतृत्व के लिए एक बड़ा संकट खड़ा कर दिया है.


उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर दबाव की राजनीति के तहत ये घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी रालोसपा मध्य प्रदेश विधान सभा का चुनाव लड़ेगी. इसलिए रविवार को कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के साथ ग्वालियर में किसानों की सभा को संबोधित किया.


जेडीयू से बाहर आने के बाद उपेंद्र कुशवाहा की पूरी राजनीति नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के खिलाफ रही है. इसलिए आरजेडी को छोड़ बिहार में एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. तब रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस को अपने नए मंत्रिमंडल में जगह दी थी, लेकिन एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसी भी विधायक को मंत्री मंडल में जगह नही दी.


आरजेडी से गलबहियां

तब से उपेंद्र कुशवाहा अपना अपमान सह कर भी एनडीए में सिर्फ़ इसलिए बने हुए थे कि वे एनडीए से बाहर जाने के सही वक़्त का इंतज़ार कर रहे थे. उपचुनावों के नतीजों के साथ ही उन्होंने एनडीए से बाहर जाने के रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं. वह ये अच्छी तरह से जानते हैं नीतीश कुमार के एनडीए में उनकी दाल ज्यादा गलने वाली नहीं है. वैसे भी पिछले दिनों उनके 'शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन' के मंच पर आरजेडी नेता नज़र आते रहे हैं .


सत्ता के साथी रामविलास पासवान

रामविलास पासवान भी राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं. ऐसे मौक़े पर वे बीजेपी पर दबाव बनाने में अपने सहयोगियों से कैसे पीछे रह सकते हैं. शनिवार को उन्होंने अपने बेटे चिराग पासवान, अपने दो भाइयों रामचंद्र पासवान और पशुपति कुमार पारस के साथ ताजा हालात पर मंथन किया.


रविवार को रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पसवान ने बीजेपी अध्यक्ष से मुलाक़ात कर SC/ST एक्ट और प्रमोशन में आरक्षण संबंधी बिल को जल्दी लाने की मांग की. रामविलास पासवान ने भी बिहार को विशेष राज्य के दर्जा दिए जाने की नीतीश कुमार की मांग को जायज़ ठहराया है.


सभी घटनाक्रमों को देखते हुए बिहार बीजेपी के प्रभारी और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय से दिल्ली में 2 घंटे तक मुलाक़ात कर  ताज़ा राजनैतिक हालत पर चर्चा की.


एकजुटता का प्रदर्शन

उसके बाद भूपेंद्र यादव और नित्यानंद राय ने अमित शाह को पूरे राजनैतिक घटनाक्रम की जानकारी दी. उसके बाद अमित शाह के निर्देश पर 7 जून को बिहार में एनडीए के सभी सहयोगियों की बैठक बुलाई है. बीजेपी ने महाभोज का निमंत्रण रामविलास पासवान, नीतीश कुमार, भूपेंद्र यादव, सुशील मोदी, उपेंद्र कुशवाहा, नित्यानंद राय, अरुण कुमार समेत सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी और सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों को भी भेजा है. इसके जरिये बीजेपी बिहार में एनडीए की एकजुटता का प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.


बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार और रामविलास पासवान बढ़ती नजदीकियां बीजेपी के लिए आने वाले समय में बड़ी परेशानी आने के संकेत हैं. क्योंकि नीतीश कुमार ने एक ही झटके ने पासवान जाति को महादलित में शामिल कर बिहार की जातिगत राजनीति में एक बड़ा भूचाल ला दिया है. यही कारण है कि आज नीतीश कुमार और रामविलास पासवान बीजेपी के ख़िलाफ़ हर क़दम पर एक दूसरे का साथ दे रहे हैं.


मोदी की मुश्किल

भले ही बीजेपी ने 7 जून को बिहार में एनडीए की एकजुटता के लिए महाभोज दिया हैं.  मगर इतना तय है कि इस महाभोज के बाद दूरियां कम होने की बजाय 2019 के महासमर के लिए मोलभाव शुरू होंगे. पीएम मोदी और अमित शाह ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि नीतीश कुमार और रामविलास पासवान किसी के सगे नहीं हैं. वे सिर्फ सत्ता के सगे और साथ हैं.


नीतीश कुमार और रामविलास पासवान के लिए बीजेपी के नेता कहते रहे हैं, 'ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश कुमार ने ठगा नहीं' और 'पासवान किसी के नहीं सत्ता के साथ हैं.' ऐसे में पीएम मोदी और अमित शाह के लिए  2019 के चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा बढ़ना तो दूर की बात है उसे संभालना मुश्किल हो चला है. वैसे भी एक पुरानी कहावत है, 'राजनीति में न कोई स्थाई दोस्त होता है और न कोई स्थाई दुश्मन'. राजनीति के जानकार कहते हैं कि राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी मजबूरियों और ज़रूरतों के हिसाब से तय होती है.

Comments

  1. […] जदयू का दांव यह भी कहा जा रहा है कि सियासत की सधी चाल चलने में माहिर नीतीश कुमार ने अपनी तरफ से ‘बड़े भाई’ की भूमिका का दांव चलकर क्‍या बीजेपी पर दबाव बढ़ा दिया है. राजनीतिक विश्‍लेषकों के मुताबिक जदयू ने इसके माध्‍यम से यह जताने का प्रयास किया है कि भले ही पिछली बार एनडीए को चाहे जैसी कामयाबी मिली हो लेकिन इस बार सीटों की सौदेबाजी में वह बीजेपी से कम से कम बराबरी की बात करेगी. इसके साथ ही लोजपा और रालोसपा जैसी पार्टियों का ध्‍यान रखने की जिम्‍मेदारी बीजेपी की होगी. […]

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...