Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सरदार पटेलGujaratNarendra ModiSardar telSardar Vallabhbhai Patel

LIVE: थोड़ी देर में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण

पीएम मोदी ने ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के अनावरण से पहले कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया. यह प्रतिमा मातृभूमि की एकजुटता का प्रतीक है. नई दिल्‍ली/अहमदाबाद:  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  की आज 143वीं जयंती पर उनकी नवनिर्मित 182 मीटर ऊंची विशाल प्रतिमा  ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’  का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवड़ि‍या में थोड़ी देेर मेें अनावरण करेंगे. इसके लिए पीएम सुबह करीब पौने नौ बजे ही यहां पहुंच गए. प्रतिमा के अनावरण सेे पहले पीएम ने यहां वैली ऑफ फ्लावर्स और टेंट सिटी का उद्घाटन किया. इस दौरान गुजरात के राज्‍यपाल ओमप्रकाश कोहली, मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह समेत कई गणमान्‍य लोग उपस्थित हैं.इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया. यह प्रतिमा मातृभूमि की एकजुटता का प्रतीक है.