पुलवामा: रमजान के महीने में आतंकियों ने एक बार फिर अपने नापाक इरादे को अंजाम दिया है. आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से भारतीय सेना के एक जवान को अगवा कर लिया है. जवान का नाम औरंगजेब बताया जा रहा है. वह ईद मनाने अपने घर जा रहा था. जानकारी के मुताबिक वह पुंज का रहने वाला है. पूरे इलाके में सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. उधर, पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि अगवा जवना 44 राष्ट्रीय रायफल में शामिल था. खास बात यह है कि यह जवान आतंकी समीर टाइगर को मार गिराने वाली टीम में भी शामिल था. मिली जानकारी के मुताबिक, सेना ने राजपुरा में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और जवान को जल्द से जल्द आतंकियों के चंगुल से छुड़ाए जाने की कोशिश की जा रही है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter ANI ✔ @ANI J&K: Terrorists abducted an Army Jawan, Aurangzeb from Pulwama district. He is a resident of Poonch. Police begin investigation in the matter. 1:56...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.