Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Eid

बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी टेंशन, ईद पर खफा होकर BSF ने उठाया ये कदम

नई दिल्ली :  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर सीमा पर साफ दिख रहा है. जिस तरह पाकिस्तान सीमा पर लगातार धोखा देकर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है, उससे दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है. ईद पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. उसने इस दिन भी नापाक फायरिंग जारी रखी. यही कारण है कि इस बार अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच इस ईद पर एक दूसरे को दी जाने वाली मिठाई नहीं बांटी गई. सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ ने ये कदम पाकिस्तान की ओर की जा रही कार्रवाई के बाद उठाया. सीमा पर दोनों ओर के सुरक्षाबलों की ओर से ईद और दीपावली जैसे मौके पर मिठाई बांटी जाती है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. हालांकि बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से मिठाई बांटे जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन बीएसएफ ने ऐसा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई. ईद पर कश्‍मीर अशांत, पाकिस्‍तान सुबह से कर रहा गोलाबारी तो पत्‍थरबाज सुरक्षाबलों को बना रहे निशाना, 1 जवान शहीद पिछले दिनों सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने फायरिंग की थी, इसमें बीएसएफ के 4 जवान शहीद हो गए थे. शनिवार को भी पाकिस्तान की नापाक फायरिंग एक जवान...

ईद नहीं मनाएगा यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, पाक की ना'पाक' हरकत का करेंगे विरोध

ई दिल्ली/लखनऊ:  देशभर में जहां  ईद   का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं  उत्तर प्रदेश  में  शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड  ने ईद न मनाने का एलान किया है. इसके लिए वक्फ बोर्ड ने ईद की छुट्टी भी रद्द कर दी है. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने ये फैसला सैनिकों की शहादत के विरोध में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार (16 जून) को दोपहर करीब एक बजे बोर्ड के दफ्तर में कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताएंगे. पाक की ना'पाक' हरकत का विरोध बोर्ड के चेयरमैन  वसीम रिजवी  के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों की कायरता पूर्वक हत्या कराए जाने के विरोध में ये फैसला लिया गया है. सचिव का कहना है कि बोर्ड के कर्मचारी शनिवार को ईद नहीं मनाएंगे. उन्होंने कहा कि कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य बोर्ड के दफ्तर में ही पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. त्योहार से पहले मचाई तबाही रमजान के महीने में आतंकियों ने एक बार फिर अपने नापाक इरादे को अंजाम दिया है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा से अगवा किए गए भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने हत्या कर दी है. सेना के ज...