महेंद्र सिंह धोनी ने दो दिन में जीवा के साथ दो क्यूट वीडियो शेयर करके अपने फैन्स को खुश कर दिया है. नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की लाडली जीवा भी उन्हीं की तरह सुपर टैलेंटेड है. कुछ दिनों पहले ही साक्षी सिंह धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काफी मुश्किल एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही थीं. जीवा उस वीडियो में प्लैंक करती हुई नजर आ रही थी, जिसे करने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं. अब महेंद्र सिंह धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जीवा दो भाषाएं बोलती हुई नजर आ रही हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने एक के बाद एक जीवा के दो वीडियो शेयर करते अपने फैन्स को खुश कर दिया है. पहले वीडियो में धोनी अपनी बिटिया रानी जीवा के लिए बग्स बन्नी (cartoon) बने हुए थे और गाजर खा रहे थे. वहीं, दूसरे वीडियो में धोनी ने जीवा का टैलेंट दिखाया है. जीवा के साथ इस वीडियो में खुद महेंद्र सिंह धोनी भी हैं. इस वीडियो में जीवा दो अलग-अलग भाषाओं में धोनी से उनका हालचाल पूछती हैं और उन्हीं भाषाओं में वह जीवा को जवाब भी देते हैं. पहली भ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.