Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मैं शहंशाह नहीं...जनता प्यार देना चाहती है तो मैं कार में बैठा नहीं रह सकताः पीएम मोदी

नई दिल्लीः   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वह कोई शहंशाह या दंभी शासक नहीं हैं जो लोगों की गर्मजोशी से अप्रभावित रहे और उन्हें लोगों के साथ संवाद करने से ताकत मिलती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह सड़कों पर काफी संख्या में लोगों को उनका अभिनंदन और स्वागत करने के लिये खड़े देखते हैं तब वह अपनी कार में बैठे नहीं रह सकते . मोदी ने ‘स्वराज्य’ पत्रिका को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं कोई शहंशाह या दंभी शासक नहीं जो लोगों की गर्मजोशी से अप्रभावित रहे. लोगों के बीच रहने से मुझे ताकत मिलती है.’’ प्रधानमंत्री रोडशो के दौरान उनकी निजी सुरक्षा के बारे में उनके शुभचिंतकों के मन में उत्पन्न आशंकाओं से जुड़े एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैं यात्रा कर रहा होता हूं, मैं समाज के सभी आयु वर्ग और क्षेत्र के लोगों को सड़कों पर मेरा अभिनंदन और स्वागत करते देखता हूं. तब मैं अपनी कार में बैठा नहीं रह सकता, उनके स्नेह को नजरंदाज नहीं कर सकता. और इसलिये मैं बाहर आ जाता हूं और लोगों से जितना बात कर सकता हूं, करता हूं.’’ उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय ने हाल में प्रधानमंत्री की ...

'मन की बात' में बोले पीएम मोदी, 'टैक्स प्रणाली में सुधार लाने में वक्त लगता है'

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं. रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के 45वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'बेंगलुरु में ऐतिहासिक टेस्ट मैच भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ वह यादगार था. अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान सारी दुनिया के सामने अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की खास बातें.. -एक देश एक टैक्स यानि की जीएसटी को एक साल पूरे होने जा रहे हैं. जो कल तक लोगों का सपना था आज हकीकत में परिवर्तित हो चुका है. -दिल्ली के रोहिणी के श्रीमान रमण कुमार ने नरेंद्र मोदी ऐप पर लिखा है कि आगामी 6 जुलाई को डॉ श्मामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन हैं. इसलिए उनकी बात को मानते हुए मैं इस कार्यक्रम में जरिए सभी देशवासियों को बताना चाहूंगा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सबसे महत्वपू्ण बात थी कि वो भारत की अखंडता और एकता के लिए काम करते थे. -मुझे खुशी इस बात की है इस पूरे कार्यक्रम में सरकार की सफलता से ज़्यादा सामान्य मानवी (मानव) की सफलता की बातें देश की शक्ति, नए भारत के सप...

छत्‍तीसगढ़ी में पीएम मोदी बोले- 'न्‍यू इंडिया का संकल्‍प आपके साथ से पूरा होगा'

भिलाई:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयंती स्‍टेडियम में मौजूद आम सभा को छत्‍तीसगढ़ी भाषा से संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की.  पीएम मोदी  ने यहां पर नया रायपुर स्मार्ट सिटी में इंट्रीग्रेटड कमांड सेंटर का उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम ने भिलाई स्टील प्लांट का भी दौरा किया. प्रधानमंत्री ने भिलाई में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी  ने कहा कि दो महीने बाद फिर से आपसे मिलने का मौका मिला है. योजनाओं के लोकार्पण पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा जा रहा है. पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र मेरे लिए नया नहीं है. जब ये क्षेत्र मध्‍य प्रदेश का हिस्‍सा था तब मैं यहां टू व्‍हीलर पर आया था. मुझे आप लोगों ने इतना प्‍यार दिया कि पिछले 30 सालों में हर साल मेरा यहां आना हुआ. मैं यहां के प्‍यार और पवित्रता को महसूस किया है. स्टील ही नहीं बल्कि भिलाई ने जिंदगियां भी बनाई  भिलाई ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया बल्कि जिंदगियां, समाज और देश भी बनाया है. भिलाई का ये आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब न्यू इंडिया की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत कर...