Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हरिद्वार

हरिद्वार: संतों की सरकार को दो टूक- 'राम मंदिर नहीं तो BJP नहीं'

    हरिद्वार:  अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने की संतों की मांग अब देशभर में जोर पकड़ती जा रही है. हरिद्वार में वयोवृद्ध संत पदम श्री स्वामी सत्यमित्रानंद द्वारा आगामी 6 दिसंबर से राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर हर की पौड़ी पर अनशन शुरू किए जाने की घोषणा के बाद दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने भी जल्द राम मंदिर निर्माण न होने पर अनशन की घोषणा कर दी है. हरिद्वार पहुंचे स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि वह भी कई संतों के साथ राम मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठेंगे और इस संबंध में जल्द ही बड़ी संख्या में साधु संत राजधानी दिल्ली और अयोध्या के लिए कूच भी करेंगे. स्वामी कैलाशानंद के अनुसार, राम मंदिर निर्माण में कोई विलम्ब नहीं होना चाहिए. अब राम मंदिर से कम कुछ भी नहीं चाहिए और अपने वादे के मुताबिक केंद्र की बीजेपी और राज्य सरकार जल्द से जल्द राम मंदिर बनाना शुरू करें. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया, तो न केंद्र में और न ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार दोबारा बनेगी. उन्होंने सवाल किया कि अयोध्या में राम मंदिर अब नह...

हरिद्वार में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा शुरू, हर की पैड़ी में होगा विसर्जन

नई दिल्‍ली :  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज यानी रविवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी. उनका अस्थि विसर्जन कार्यक्रम हर की पैड़ी में होगा. उनका अस्थि कलश हरिद्वार पहुंच चुका है. हरिद्वार में उनकी अस्थि कलश यात्रा शुरू हो चुकी है. इसमें बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं. अस्थि कलश यात्रा में भारी भीड़ भी मौजूद है. सुबह दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय स्‍मृति स्‍थल से उनकी दत्‍तक पुत्री नमिता ने उनकी अस्थियां एकत्र की थीं. उनकी अस्थियों को पहले हरिद्वार के पन्‍ना लाल भल्‍ला म्‍यूनिसिपल इंटर कॉलेज में रखा जाना है. इसके बाद अस्थि कलश यात्रा निकालकर उनके अस्थि कलश को प्रेम आश्रम ले जाया जाएगा. वहां उन्‍हें हर की पैड़ी ले जाकर विसर्जित किया जाएगा. अटल जी की अस्थि विसर्जन यात्रा में बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत हजारों लोग मौजूद हैं. देश भर की कई नदियों में विसर्जित की जाएंगी और इसकी शुरुआत आज यानी रविवार को हरिद्वार में ग...

आज हरिद्वार में विसर्जित की जाएंगी अटल जी की अस्थियां, राजनाथ समेत बड़े नेता रहेंगे मौजूद

नई दिल्‍ली :  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां देश भर की कई नदियों में विसर्जित की जाएंगी और इसकी शुरुआत आज यानी रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी में उनकी अस्थियों के विसर्जन के साथ होगी. इसके लिए रविवार सुबह उनकी दत्‍तक पुत्री नमिता कौल स्‍मृति स्‍थल पर उनकी अस्थियां एकत्र करने पहुंचीं. उनके अस्थि विसर्जन के दौरान गृह मंंत्री राजनाथ सिंंह समेेत बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बीजेपी नेता भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को बताया कि पवित्र शहर में रविवार को होने वाले विसर्जन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य नेता शामिल होंगे. पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां पहले प्रेम आश्रम ले जाई जाएंगी. फिर सड़क मार्ग से इन्‍हें हरिद्वार पहुंचाया जाएगा. इसके बाद जुलूस शांति कुंज आश्रम हरिद्वार से शुरू होगा और पांच किलोमीटर की यात्रा तय कर हर की पौड़ी घाट पहुंचेगा जहां अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा. स्वतंत्र भारत के करिश्माई नेताओ...