Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ऑस्टियोपोरोसिस

Survey: ऑस्टियोपोरोसिस से बढ़ जाती है स्तन कैंसर की संभावना, दवा खाते समय बरतें सावधानी

    नई दिल्ली:  बुजुर्गों या उम्र बढ़ने पर हड्डियों का कमजोर होना यानी ऑस्टियोपोरोसिस एक  आम समस्या  है, जिससे हड्डी टूटने या फ्रैक्चर की संभावना बढ़ जाती है. विशेष रूप से कूल्हे, रीढ़ की हड्डी और कलाई की हड्डी में फ्रैक्चर की संभावना अधिक होती है. इस मामले में आर्थोपेडिक्स डॉक्टरों का मानना है कि ऑस्टियोपोसिस के कारण हड्डी टूटने की संभावना 50 फीसदी लोगों में होती है, जबकि स्तन कैंसर की संभावना 9 फीसदी लोगों में तथा दिल की बीमारियों की संभावना 31 फीसदी लोगों में होती हैं. ऑस्टियोपोसिस के लक्षण के बारे में बताते एक्सपर्ट ने कहा कि पीठ में दर्द, जो अक्सर वर्टेबरा में खराबी या फ्रैक्चर के कारण होता है. समय के साथ ऊंचाई कम होना, पीठ में झुकाव, जिससे हड्डी टूटने की संभावना बढ़ जाती है. ऑस्टियोपोरोसिस के कारणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कई दवाएं हैं जो ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है, जैसे कॉर्टिकोस्टेरॉयड, एंटी-डीप्रेसेन्ट, एंटी-हाइपरटेंसिव, एंटी-कॉन्वलसेंट आदि. इसलिए इन दवाओं का सेवन डॉक्टर की निगरानी में ही करना चाहिए. इसी के साथ जिन लोगों की पहले कभी हड्डी टूटी हो, भविष...