जकार्ता: भारत की नंबर एक शटलर पीवी सिंधु ने 18वें एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सोमवार को महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 15-21, 21-10 से हराया. वे एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. अब फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइवान की ताई जू यिंग से होगा. पीवी सिंधु की वर्ल्ड रैंकिंग 3 है. जापान की यामागुची वर्ल्ड नंबर-2 हैं. उम्मीद के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई. 65 मिनट तक चले इस मुकाबले का पहला गेम 23 साल की सिंधु ने जीता. अगला गेम जापानी खिलाड़ी के नाम रहा. मुकाबला कांटे का चल रहा था. लेकिन सिंधु ने तीसरे गेम यामागुची को कोई मौका नहीं दिया और 21-10 से गेम और मैच खत्म कर दिया. यह दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवां मुकाबला था. सिंधु ने इनमें से 5 मैच जीते हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> SAIMedia ✔ @Media_SAI A tough game & a brilliant win! That’s how our 23yr...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.