Skip to main content

Asian Games 2018 : सिंधु फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं, अब वर्ल्ड नंबर-1 से मुकाबला

जकार्ता: भारत की नंबर एक शटलर पीवी सिंधु ने 18वें एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने सोमवार को महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 15-21, 21-10 से हराया. वे एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. अब फाइनल में उनका मुकाबला दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइवान की ताई जू यिंग से होगा.

पीवी सिंधु की वर्ल्ड रैंकिंग 3 है. जापान की यामागुची वर्ल्ड नंबर-2 हैं. उम्मीद के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई. 65 मिनट तक चले इस मुकाबले का पहला गेम 23 साल की सिंधु ने जीता. अगला गेम जापानी खिलाड़ी के नाम रहा. मुकाबला कांटे का चल रहा था. लेकिन सिंधु ने तीसरे गेम यामागुची को कोई मौका नहीं दिया और 21-10 से गेम और मैच खत्म कर दिया. यह दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवां मुकाबला था. सिंधु ने इनमें से 5 मैच जीते हैं.




View image on Twitter








SAIMedia @Media_SAI







A tough game & a brilliant win!

That’s how our 23yr old @Pvsindhu1 ended the match reaching final of women’s singles event beating Japan’s .Congratulations to our star shuttler! @BAI_Media 🇮🇳🏸








साइना सेमीफाइनल हारीं, पहला ब्रॉन्ज जीता
इससे पहले साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताई जू यिंग से हार गईं.  ताइवान की खिलाड़ी ने उन्हें  21-17, 21-14 से हराया. इससे साइना को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. यह एशियन गेम्स में सिंगल्स में उनका पहला मेडल है. यह दोनों खिलाड़ियों के बीच 16वां मुकाबला था. ताई जू यिंग ने इनमें से 11 मुकाबले जीते हैं.




View image on Twitter








SAIMedia @Media_SAI







Our @NSaina wins a BRONZE!


Our champion shuttler wins a🥉in the Badminton women’s singles.
It’s the 28 yr-old’s first medal in an individual event at this tourney.
Well deserved,Saina! @BAI_Media 🇮🇳









भारत ने 2014 में एक मेडल जीता था




भारत ने 2014 में हुए इंचियोन एशियन गेम्स में बैडमिंटन में सिर्फ एक मेडल जीता था. तब उसे महिलाओं ने टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. भारतीय टीम में साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, प्रधन्या गदरे, तनवी लाड, अश्वनी पोनाप्पा, सिक्की रेड्डी, पीसी तुलसी थीं. बैडमिंटन 1962 से एशियन गेम्स में शामिल है. भारत ने अब तक इस खेल में 8 मेडल जीते हैं. ये सभी मेडल ब्रॉन्ज हैं.

अब तक 12 देश जीत चुके हैं मेडल, चीन टॉप पर
एशियन गेम्स में बैडमिंटन 56 साल से खेला जा रहा है. अब तक 12 देशों ने मेडल जीते हैं. इनमें से चीन ने सबसे अधिक 101 मेडल जीते हैं. इनमें 40 गोल्ड मेडल शामिल हैं. भारत 8 ब्रॉन्ज के साथ आठवें नंबर पर है. पाकिस्तान, म्यांमार और सिंगापुर सिर्फ एक-एक मेडल जीत सके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...