बिहार के बक्सर जिले के डुमराव में आयोजित किए गए पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान उन पर पथराव किए गए. नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने और फिल्मों के वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. भोजपुरी दर्शकों के बीच पवन सिंह का नाम बहुत मशहूर है. पवन सिंह आए दिन देशभर में स्टेश शो करते रहते हैं, लेकिन इस बार बिहार के बक्सर जिले के डुमराव में आयोजित किए गए पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान उन पर पथराव किए गए. इस हमले में पवन सिंह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी के शीशे चूर-चूर हो गए. खबरों की मानें तो, इस दौरान कुछ लोग पथराव के कारण घायल भी हो गए. Abhiram pandey नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा इस हादसे के बाद का एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें कुछ महिला सिंगरों को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. (फोटो साभारः फेसबुक, पवन सिंह) बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भोजपुरी सिंगर के साथ हमला किया गया हो. इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं. हाल ही में, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का स्टेज शो बिहार के वैशाली में आयोजित किया गया था, जहां भारी हंगाम...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.