बिहार के बक्सर जिले के डुमराव में आयोजित किए गए पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान उन पर पथराव किए गए.
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने और फिल्मों के वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. भोजपुरी दर्शकों के बीच पवन सिंह का नाम बहुत मशहूर है. पवन सिंह आए दिन देशभर में स्टेश शो करते रहते हैं, लेकिन इस बार बिहार के बक्सर जिले के डुमराव में आयोजित किए गए पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान उन पर पथराव किए गए. इस हमले में पवन सिंह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी के शीशे चूर-चूर हो गए. खबरों की मानें तो, इस दौरान कुछ लोग पथराव के कारण घायल भी हो गए. Abhiram pandey नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा इस हादसे के बाद का एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें कुछ महिला सिंगरों को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है.

बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भोजपुरी सिंगर के साथ हमला किया गया हो. इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं. हाल ही में, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का स्टेज शो बिहार के वैशाली में आयोजित किया गया था, जहां भारी हंगामा हुआ था. उसके बाद खेसारीलाल अपने फेसबुक पेज से लाइव आए और अपनी दर्द को लोगों के बीच रखा था.
बता दें, भोजपुरी स्क्रीन पर पहली बार पवन सिंह और भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को एक साथ देखने का मौका भोजपुरिया दर्शकों को जल्द मिलने वाला है, क्योंकि दोनों की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘शेर सिंह’ लगभग बनकर तैयार है. फिल्म के कलाइमेक्स की शूटिंग बैंकाक में हुई है. साथ ही आपको बता दें कि 'शेर सिंह' में पवन सिंह असली के शेर के साथ लड़ते नजर आएंगे. एसराय मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘शेर सिंह’ के निर्माता शशांक राय और गायत्री केशरवानी है. जल्द ही फिल्म 'शेर सिंह' का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा.
Comments
Post a Comment