दिनभर हम तमाम ऐसे कामों में उलझे रहते हैं कि शरीर पर ध्यान ही नहीं दे पाते. सुबह जल्दी-जल्दी उठना. फटाफट नहा-धोकर तैयार होते हुए नाश्ता करना और फिर नौकरी या बिजनेस के लिए दौड़ पड़ना. ये तो सुबह-सवेरे की दिनचर्या है. इसमें बच्चे से लेकर आदमी और यहां तक कि घरेलू महिलाएं भी शामिल हैं. महिलाएं बच्चों और घर के पुरुषों को तैयार करने में खुद भी एक मशीनभर बनके रह जाती हैं. इनसान बन गया है मशीन सुबह के बाद घर, ऑफिस या दुकान पर काम में उलझे रहते हैं. आजकल वर्किंग कल्चर बदल गया है. दफ्तरों में 8-9 घंटे लगातार काम करना पड़ा है. ऑफिस के टारगेट पूरा करने के लिए मशीनों से उलझे रहते हैं. क्या खाया और किस तरह खाया, शायद ही किसी को याद रहता हो. काम से थके हारे हम घर लौटते हैं. घर लौटकर भी हमें चैन कहां मिल पाता है. टीवी या मोबाइल की स्क्रीन पर आंख गड़ाए हम खाना खाते हैं और फिर बिस्तर पर जाकर पसर जाते हैं. बारिश के मौसम में रोज खाएं ये चीज, मिलेगा चौंका देने वाला फायदा बदले वर्किंग कल्चर ने बढ़ाईं बीमारियां इसी का नतीजा है कि कम उम्र में ही लोग नई-नई बीमारियों से जूझ रहे हैं. इनमें मोटापा एक ऐसी बीमारी ह...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.